नागरिक अस्पताल में विश्व हृदय दिवस मनाया गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नागरिक अस्पताल में विश्व हृदय दिवस मनाया गया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- स्थानीय नागरिक अस्पताल में विश्व हृद्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरूग्राम के सिविल सर्जन डा. वीरेंद्र यादव ने की जिन्होंने बताया कि पूरे विश्व विशेषकर भारत में हम संक्रामक बिमारियों के नियंत्रण की तरफ बढ रहे हैं परंतु जीवनशैली से संबंधित बिमारियों जैसे हृद्य रोग आदि में लगातार इजाफा हो रहा है।
नागरिक अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. दीपा जाखड़ की उपस्थित में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा बताया गया कि सुस्त जीवनशैली, असंतुलित खान-पान, उचित व्यायाम नहीं करने, धुम्रपान या अन्य नशीले पदार्थो का सेवन आदि करने की वजह से हृद्य रोग बिमारियां हमारे देश में लगातार बढ रही हैं। ऐसे में हम सभी को खान-पान की ओर ध्यान देते हुए सुबह-शाम व्यायाम या योगाभ्यास को अपने जीवन की दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।
उप सिविल सर्जन डा. सुनीता राठी ने इस मौके पर बताया कि तीन सफेद चीजो का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिनमें नमक, मैदा तथा चीनी शामिल हैं। इन तीन वस्तुओं का उपयोग कम से कम करना चाहिए और जीवन को संतुलित तरीके से जीना चाहिए। कार्यक्रम में उप सिविल सर्जन डा. काजल कुमुद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. नवीन, हृद्य रोग विशेषज्ञ डा. अजय, डाईटिशियन चारू, डा. नजमा, डा. प्रदीप, डा. बलविंद्र, डा. नीरज यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox