US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों को बहादुरगढ़ बॉर्डर पर रोका!

-दिल्ली पुलिस ने हरियाणा सीमा पर की नाकाबंदी, पंजाब से आई पांच बसों को समझाइश के बाद लौटाया गया

बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/-  US-India Trade Deal के विरोध में दिल्ली की ओर कूच कर रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को मंगलवार को हरियाणा के बहादुरगढ़ बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। पंजाब से पांच बसों में सवार होकर पहुंचे किसानों को दिल्ली में प्रवेश से पहले ही रोकते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पल सिंह के अनुसार अनुसार, किसानों के दिल्ली की ओर बढ़ने की सूचना मिलते ही द्वारका जिला पुलिस ने हरियाणा सीमा पर मोर्चा संभाल लिया। द्वारका यूईआर-2 (Urban Extension Road-II) लिंक रोड और बहादुरगढ़ के नेशनल हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग की गई, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

बताया जा रहा है कि पंजाब से भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पांच बसों में सवार होकर US-India Trade Deal के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली की ओर रवाना हुए थे। जैसे ही उनका काफिला बहादुरगढ़ पहुंचा, दिल्ली पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

इसके बाद हरियाणा पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों राज्यों की पुलिस ने किसानों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। बातचीत के बाद किसानों को वापस पंजाब की ओर रवाना कर दिया गया। हरियाणा पुलिस ने बसों को एस्कॉर्ट करते हुए सुरक्षित सीमा से बाहर तक पहुंचाया।

इस दौरान बहादुरगढ़ के नेशनल हाईवे-9 पर करीब तीन घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वाहनों की लंबी कतारें लगने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस द्वारा यातायात को सामान्य कराया गया।

पूरे ऑपरेशन की निगरानी द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के नेतृत्व में की गई। उनके साथ नजफगढ़ और बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद रहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रखी गई है और हालात पर लगातार नजर बनाए रखी जा रही है।

पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई गई है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox