नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ ज़ोन को मिला नया नेतृत्व, जयवीर राणा बने चेयरमैन, सुषमा पवन राठी डिप्टी चेयरमैन!

-पदभार ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और विधायक संदीप सहरावत सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नजफगढ़ ज़ोन में नवनिर्वाचित ज़ोन चेयरमैन जयवीर राणा एवं डिप्टी ज़ोन चेयरमैन सुषमा पवन राठी के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और गणमान्य लोगों ने दोनों नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, दक्षिण दिल्ली लोकसभा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, मटियाला विधायक एडवोकेट संदीप सहरावत सहित नजफगढ़ ज़ोन के सभी सम्मानित पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि जयवीर राणा के नेतृत्व और सुषमा पवन राठी के सहयोग से नजफगढ़ ज़ोन में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पारदर्शी प्रशासन, सुशासन और जनहित को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

इस दौरान नवनिर्वाचित ज़ोन चेयरमैन जयवीर राणा और डिप्टी ज़ोन चेयरमैन सुषमा पवन राठी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल और जनसेवा के प्रति समर्पित कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

अपने संबोधन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नजफगढ़ ज़ोन विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, नागरिक सेवाओं और विकास परियोजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी अतिथियों ने नव-निर्वाचित नेतृत्व को बधाई देते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox