विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान

-विधायक नीलम कृष्ण पहलवान की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया पौधारोपण -हरित दिल्ली का लिया संकल्प

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रविवार को नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के उजवा गांव में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र की विधायक नीलम कृष्ण पहलवान के साथ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी के साथ वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में चलाया जा रहा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान दिल्ली को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने कहा कि एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने का संकल्प भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों पर पौधारोपण करें और पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित दिल्ली, स्वच्छ दिल्ली और विकसित दिल्ली के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox