”हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस में BRG धावकों का दमदार प्रदर्शन”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

”हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस में BRG धावकों का दमदार प्रदर्शन”

-हेमदत्त ने ओवरऑल पहला स्थान हासिल कर बिम्बो ग्लोबल रेस 2026 के लिए बनाई जगह! -विदेश में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व -BRG के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक और ट्रॉफियां अपने नाम कीं

बहादुरगढ़/सिमरन मोरया/-  गुरुग्राम के सेक्टर-60 स्थित होटल लेमन ट्री में आयोजित हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस के पुरस्कार वितरण समारोह में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (BRG) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक और ट्रॉफियां अपने नाम कीं। समारोह में BRG के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला और उनकी उपलब्धियों ने बहादुरगढ़ का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण BRG के धावक हेमदत्त रहे, जिन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ में ओवरऑल पहला स्थान हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित बिम्बो ग्लोबल रेस के लिए हुआ है, जहां वे विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हेमदत्त की इस उपलब्धि से पूरे बहादुरगढ़ और हरियाणा में खुशी का माहौल है।

प्रतियोगिता में BRG के अन्य धावकों ने भी विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेंद्र ने 40 प्लस आयु वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि सनी ने 30 प्लस आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। रोहतास ने 40 प्लस आयु वर्ग की 3 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

महिला वर्ग में संजू सैनी ने 3 किलोमीटर ओपन वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं धर्मवीर ने 50 प्लस आयु वर्ग की 5 किलोमीटर दौड़ में पहला और राजेश कुमार ने इसी वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा कृष्ण बधवार ने 10 किलोमीटर दौड़ के 60 प्लस वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। ललिता पांडे ने 40 प्लस वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि कृष्णा राणा ने 60 प्लस वर्ग में पहला स्थान प्राप्त कर BRG का गौरव बढ़ाया।

युवा धावकों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। संदीप ने 3 किलोमीटर ओपन वर्ग में पहला स्थान हासिल किया, जबकि सुनक्ष सांगवान ने अंडर-15 वर्ग में पहला और पक्ष सांगवान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के संस्थापक दीपक छिल्लर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि BRG के धावक लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमदत्त का बिम्बो ग्लोबल रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे BRG परिवार, बहादुरगढ़ और हरियाणा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी BRG के खिलाड़ी देश और विदेश में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox