
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियार अधिनियम के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सरवाना कुमार के उर्फ अन्ना के रूप में हुई है, जिसे दिल्ली की द्वारका अदालत ने वर्ष 2024 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि आरोपी सरवाना कुमार, मूल रूप से कोयंबटूर (तमिलनाडु) का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तम नगर में रह रहा था। आरोपी वर्ष 2022 में अपने खिलाफ दर्ज हुए केस सेभाग रहा था। न्यायालय में लगातार पेश न होने के कारण 13 सितंबर 2024 को द्वारका कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था।
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के निर्देश पर घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें हेड कांस्टेबल परवीन कुमार और हेड कांस्टेबल कृष्ण शामिल थे, ने तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
14 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि सरवाना कुमार के उर्फ अन्ना पालम कॉलोनी के साध नगर इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जाल बिछाया और मुखबिर की निशानदेही पर आरोपी को दबोच लिया।
आगे की कार्रवाई जारी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी दो आपराधिक मामलों में संलिप्त रह चुका है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क तथा गतिविधियों की जांच जारी है।
द्वारका पुलिस का कहना है कि घोषित अपराधियों और फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।





More Stories
आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: AATS टीम ने दो घोषित भगोड़ों को दबोचा, एक पर 40 तो दूसरे पर 15 आपराधिक मामलों में संलिप्तता
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज
राष्ट्रपति से मिले INDIA ब्लॉक के नेता
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, व्यापारी हितों के लिए कीं 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं