आज देर शाम पिथौरागढ़ पंहुचेंगे दोनो शहीदों के पार्थिव शरीर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 16, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज देर शाम पिथौरागढ़ पंहुचेंगे दोनो शहीदों के पार्थिव शरीर

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/मनोजीत सिंह/- कल हुए दोनों शहीद हवलदार गोकर्ण सिंह चुफाल (40)और शंकर सिंह मेहरा (30) को कश्मीर में आज सेना द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया। आज कश्मीर में चिनार कॉप्र्स कमांडरों, अन्य अधिकारियों, सैनिकों ने शहीद हुए दोनों जांबाजों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी से दोनों को गोली लगने से शहीद हो गए थे। दोनों 21 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान थे. दो अन्य सैनिक घायल हुए थे।
वहीँ नापड़ गाँव के हवलदार गोकर्ण सिंह और गंगोलीहाट के नाली गांव के नायक शंकर सिंह महरा के सीमा पर शहीद हो जाने से यहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है दोनों जवान भारतीय सेना के कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। सेना शहीदों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाएगी. रविवार देर शाम तक दोनों के पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की उम्मीद है. पाकिस्तान ने शुक्रवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे भारतीय सैन्य और नागरिक ठिकानों में गोलीबारी की, जिसमें चार जवान घायल हो गए थे.
बाद में सेना अस्पताल में दोनों ने उपचार के दौरान देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए. दोनों जवानों की शहादत से पूरा सीमांत जिला पिथौरागढ़ शोक में डूब गया है. वहीँ शहीद जाबांजों के घरों में परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है. दोनों जवानों के उड़ी बरामुला में शहीद होने की जानकारी है. पार्थिव शरीर रविवार में पिथौरागढ़ लाया जाएगा. दोनो के पैतृक गाँव में सैनिक सम्मान के साथ अन्तयेष्टि की जायेगी.

उत्तराखण्ड के दो दिन में 3 जवान शहीद, अल्मोड़ा के भनोली का दिनेश शहीद-

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना ने लश्कर का टॉप कमांडर हैदर को ढेर कर दिया है। वहीँ आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अल्मोड़ा के दिनेश भी शहीद हुए हैं। वे भनोली के मिरगांव के रहने वाले थे। इस मुठभेड़ में 5 जवानों ने अपनी जान न्योछावर किये। जिसमे एक कर्नल और एक मेजर भी हैं। दिनेश भी उसी टीम में थे। शहीद जवान दिनेश 25 साल के थे। एक के बाद एक कर उत्तराखंड के 3 जवान दो दिन में शहीद हुए हैं। दो दिन से लगातार उत्तराखंड ने 3 जवान शहीद हो गए हैं। इससे पहले गोकर्ण सिंह चुफाल और शंकर सिंह मेहरा शहीद हुए थे। अभी उनके पार्थिव शरीर रास्ते में हैं। आज शाम तक पहुँचने की उम्मीद है। वहीँ हंदवाड़ा में लश्कर का टॉप कमांडर हैदर ढेर हो गया है। कुल 3  आतंकी ढेर किये गए हैं। सेना का अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox