नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जम्मू/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/मनोजीत सिंह/- खमीर में पिछले तीन दिनों से सुरक्षाबलों के जारी ऑपरेशन में दो आतंकी भी ढेर हुए हैं। अभी और आतंकी हो सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक कर्नल आशुतोष शर्मा शहीद हो गए हैं। एक मेजर अनुज सूद, दो जवान नाइक राजेश और नाइक दिनेश हैं। एक जम्मू -कश्मीर का पुलिस ऑफिसर शकील क्वाजी हैं। कल भी दो जवान शहीद हो गए थे। सीमा पर पाकिस्तानी गोली बारी में। दोनों 21 कुमाऊं रेजिमेंट के थे। हवलदार गोकर्ण सिंह और शंकर सिंह महरा
शहीद होने वालों में से एक जम्मू-कश्मीर पुलिस का भी सब इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी भी है। एक घर में छिपे आतंकियों से आम नागरिकों को बचाने के प्रयास में ये जवान शहीद हुए। कहा जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकी विदेशी थे। ये हाल ही में सीमा पार करके पाकिस्तान से भारत आए थे। खबरों के मुताबिक ये विदेशी आतंकवादी एक घर में छिपे बैठे थे और वहीं से रह रहकर सुरक्षा बलों पर गोलियां चला रहे थे। जब सुरक्षा बलों की उनकी सटीक लोकेशन पता चली तो उन्होंने उनके छिपने के पूरे ठिकाने को ही उड़ा दिया। हालांकि सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था, लेकिन सेना ने परिस्थितियों की गंभीरत को देखते हुए उन्हें उनके ठिकाने के साथ ही उड़ा दिया। इस इलाके में अभी भी कुछ आतंकियों के ठिकाने होने का अंदेशा है, इसलिए वहां के हर घर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक अभी सर्च ऑपरेशन जारी था।


More Stories
वन महोत्सव के समापन पर स्व० कृष्ण लाल अरोड़ा की स्मृति में आरजेएस पीबीएच का 599 वां कार्यक्रम संपन्न
द्वारका पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालकर दबोचा शातिर चोर
सीबीपीएसी आयुर्वेद संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
द्वारका पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ पोपला गिरफ्तार!
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन