भारत विकास परिषद का समाजसेवा में अहम योगदान- प्रो टंकेश्वर कुमार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत विकास परिषद का समाजसेवा में अहम योगदान- प्रो टंकेश्वर कुमार

-भारत विकास परिषद वीर शाखा हिसार का वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के अंतर्गत 11 जरूरतमंद छात्राओं को दी गई 22 हजार रूपए की सहायता राशि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हिसार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत विकास परिषद वीर शाखा हिसार का वार्षिक सम्मान समारोह लग्न पैलेस में आयोजित किया गया। समारोह में जीजेयू के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने कहा कि भारत विकास परिषद सामाजिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है और समाज को इससे सीधा लाभ मिल रहा है। समारोह में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प के अंतर्गत 11 जरूरतमंद छात्राओं को 22 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई। अभी तक शाखा द्वारा शिक्षा प्रदान करने के लिए 370 छात्राओं को गोद लिया जा चुका है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत 8 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंक प्रदान करते हुए उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया गया।
समारोह का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। शाखा की महिला सदस्यों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया। समारोह में भारत विकास परिषद वीर शाखा का वार्षिक प्रतिष्ठित पुरस्कार भारत विकास सम्मान हिसार शहर के शिक्षाविद्, समाजसेवी और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह को ससम्मान प्रदान किया गया। कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन माध्यम से भारत को जानों और एकल गायन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रामायन को जानो प्रतियोगिता के सात विजेताओं को चांदी के सिक्के पुरस्कार के रूप में दिए गए। इसी समारोह में राष्ट्रीय समिति संस्कार के सदस्य चंद्रप्रकाश आहुजा ने वीर शाखा हिसार के नए सदस्यों को दायित्व की शपथ ग्रहण करवाई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने शमां बांध दिया और सदस्यों ने इसका भरपूर आनंद लिया। शाखा संरक्षक महिपाल यादव ने आए हुए सभी आगंतुक अतिथियों और सदस्यों का स्वागत किया।
वीर शाखा अध्यक्ष मदनलाल यादव ने बताया कि हरित हिसार अभियान में शाखा के योगदान को संकल्पित करते हुए सभी आए हुए अतिथियों को गमले में रोपित पौधे स्मृति चिह्न के रूप में प्रदान किए गए। शाखा सचिव धर्मपाल गर्ग ने शाखा गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। शाखा कोषाध्यक्ष चंद्रभान चैपड़ा ने वार्षिक लेखा जोखा सदस्यों के समक्ष रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन डॉ सुमन यादव और प्रियंका बजाज ने किया और मंच संचालन डॉ सतीश वर्मा ने किया। समारोह में जीजेयू के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने कहा कि भारत विकास परिषद सामाजिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है और समाज को इससे सीधा लाभ मिल रहा है। नगर निगम मेयर गौतम सरदाना ने हिसार शहर को हरा भरा करने के लि वीर शाखा हिसार के सदस्यों से सहयोग का आह्वान किया। मोक्ष वृद्धाश्रम और माधव सेवा कुंज की संचालिका पंकज संधीर तथा प्रमुख उद्योगपति विजय कौशिक ने अपने व्यक्तव में सामाजिक संस्थाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय मंत्री संस्कार केवलकृष्ण अरोड़ा ने भारत विकास परिषद की गतिविधियों की चर्चा की और प्रांतीय महासचिव हरिओम भारद्वाज ने भारत विकास परिषद का संक्षिप्त परिचय दिया। कार्यक्रम में प्रांतीय वित्त सचिव हुकमचंद गोयल, जिलाध्यक्ष अमर गोयल, कैंट शाखा अध्यक्ष डॉ विरेंद्र यादव, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, अंकुर यादव, धीरज बजाज, राहुल बंसल, अंकुर गोयल, अरूण गोयल, विकास लाहौरिया, मुरारीलाल सैनी, अनिल कुमार, विजय चावला, सुरेश महता, सुमन यादव, डॉ मोतीलाल शर्मा, कुलराज सिंह, सुदेश सोनी, वीडी भुटानी, राकेश शर्मा, विशाल ललित कुमार, रामराकेश जांगिड़, सीबी वर्मा, दीपक शर्मा, आशा यादव, शील यादव, वानी, कशिश, रामा यादव, सुषमा गोयल, गोयेंद्र शुक्ल और विजेंद्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox