नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- उतरी दिल्ली पुलिस जिला के निहाल विहार इलाके में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। निहाल विहार के एक घर में पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी गई है। जैसे ही पुलिस को इसकी खबर मिली तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस दलबल के साथ मौके पर पंहुची। हालांकि अभी इस मामले में पुलिस कुछ स्पष्ट कह नही रही है लेकिन पुलिस का मानना है कि संभवतया इस मामले में मृतका के पति का हाथ हो सकता है। पुलिस हर दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब 11.30 बजे निहाल विहार पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने शिव राम पार्क स्थित घर से प्रीति (28), उसके 9 वर्षीय बेटे और पांच वर्षीय बेटी के शव बरामद किए गए।
मृतक प्रीति का पति घर में नहीं था। घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी