
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर कंेद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण और इससे होने वाली मौत के आंकड़ों को लेकर झूठ बोल रही है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय महत्व के सभी मुद्दों जैसे जीडीपी और चीनी घुसपैठ को लेकर भी झूठ बोल रही है और उसने इसे संस्थागत रूप दे दिया है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, भाजपा ने झूठ को संस्थागत रूप से दे दिया है। राष्ट्रीय महत्व के सभी मुद्दों पर सरकार झूठ बोल रही है और जल्द ही भाजपा द्वारा फैलाया गया भ्रम टूटेगा।
कोविड 19 की टेस्ट संख्या कम करके और इससे हो रही मौतों की संख्या को कम बताकर। अपने ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने वाशिंगटन पोस्ट की खबर को साझा की है। इस रिपोर्ट में अखबार ने भारत में कोरोना से हो रही कम मौतों को रहस्यमय बताया है। अखबार ने लिखा है कि भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत अमेरिका और ब्राजील के साथ उन देशों कि सूची में शामिल हो गया है जहां कोई नहीं जाना चाहता। अखबार के अनुसार भारत में जब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 लाख हुई, उस समय भी यहां मृतकों का आंकड़ा लगभग 25,000 था। वहीं दूसरी तरफ जब अमेरिका और ब्राजील में 10 लाख मामले थे उस समय वहां कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 50 हजार था।
राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार की जीडीपी गणना के तरीकों पर भी सवाल उठा चुके हैं। गांधी का कहना है कि सरकार जीडीपी के आंकड़ों को बढ़ा चढ़ाकर दिखा रही है। इसके अलावा चीनी घुसपैठ को लेकर भी राहुल केंद्र पर निशाना साधते रहते हैं। कांग्रेस नेता का कहना है कि सरकार चीनी घुसपैठ को स्वीकार नहीं कर रही है। चीनी घुसपैठ पर मीडिया को डरा धमका कर। ये भ्रम जल्द ही टूटेगा और भारत को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।





More Stories
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप
दिल्ली के वेलकम इलाके में गिरी इमारत की बालकनी, एक बच्चा घायल, दो लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर
देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, AQI पहुंचा 357 के पार, जहरीली हवा से सांसों पर संकट
टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद
एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल