RAM MANDIR में भक्तों ने चढ़ावे में तोड़े सभी रिकार्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

RAM MANDIR में भक्तों ने चढ़ावे में तोड़े सभी रिकार्ड

मानसी शर्मा / – अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को आम जनता के लिए मंदिर को खोल दिया गया। जिसके बाद जमकर भक्तों का सैलाब उमड़ा। मंदिर खुलते ही पहले दिन रामलला को 3.17 करोड़ का चढ़ावा चढ़ाया गया। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने जानकारी दी कि कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद भक्तों ने दान काउंटर और ऑनलाइन दान के रूप में 3.17 करोड़ रुपए का दान दिया।

अनिल मिश्रा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी को पांच लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए हैं, वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन बुधवार की रात 10 बजे तक 2.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए हैं। वहीं बुधवार को कितनी राशि दान के रूप में मिली उसकी गिनती अगले दिन की जाएगी। मिश्रा ने कहा कि दर्शन व्यवस्थित ढंग से हो इसके लिए प्रशासन से चर्चा कर व्यवस्था की जा रही है।

ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने किया दर्शन

बता दें, जिला प्रशासन के अनुसार, बुधवार को मंदिर में ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन किए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि मंदिर के मार्गों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए प्रशासन व पुलिस की टीम पूरी तरह से खड़ी रही। बुधवार की सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद रामलला के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ था।

5 लाख लोगों ने पहले दिन किया दर्शन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को आम जनता के दर्शन के लिए मंदिर खोला गया। जिसके बाद मंदिर में भारी जनसैलाब उमड़ा। 5 लाख श्रद्धालुओं ने पहले दिन रामलला के दर्शन किए। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने रामभक्तों से अपील की है कि वो 10-15 दिन बाद अयोध्या आएं और रामलला के दर्शन करें। प्रशासन के लिए भक्तों की भीड़ को कंट्रोल करना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने कई तैयारियां की हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox