नजफगढ़ में कोरोना के खौफ के बीच धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में कोरोना के खौफ के बीच धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ देहात में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के कारण स्थितियां बदली हुई जरूर थी लेकिन फिर भी सदियों पुरानी इस परंपरा को लेकर भाई-बहनों में उत्साह कम नहीं दिखाई दिया। कोरोना काल में बहनों ने भाइयों को टीका कर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र तो बांधा ही, उन्हें मास्क भी पहनाया। भाइयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देकर उपहार में मास्क, सैनिटाइजर व परंपरागत उपहार भी दिए।  
इस बार रक्षाबंधन को लेकर जो सोचा जा रहा था परिस्थितियों बिलकुल उनके विपरित नजर आई। प्रशासन का मानना था कि कोरोना को लेकर इस बार लोग कम ही बाहर आयेंगे लेकिन हुआ इसके विपरीत लोगों ने खासकर महिलाओं ने न केवल बाजारों में जमकर खरीदारी की बल्कि भाईयों के लिए लंबा सफर भी तय किया। हालांकि बाजारों में पहले की तरह रौनक कुछ कम ही थी और बसों और ट्रेनों में मारामारी भी कम ही थी। लोग संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरत रहे थे। भाई-बहनों ने इसका पूरा ख्याल रखते हुए अनूठे अंदाज में राखी का पर्व मनाया। साथ ही एक-दूसरे की सुरक्षा को देखते हुए वचन लिया कि वो न तो खुद बेवजह घर से बाहर निकले और न ही अन्य लोगों को निकलने दें।
सोमवार को सुबह 9.30 बजे तक भद्रा काल रहा। इसके बाद राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ। बहनों ने भाइयों को टीका कर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस बार भाइयों ने बहनों को उपहार में मास्क और सैनिटाइजर पैक दिए। कोरोना के कारण जो बहनें अपने भाइयों के घर नहीं पहुंच पाई, उन्होंने डिजिटल तरीके से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। बहनों ने मोबाइल से वीडियो कॉल कर भाई से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने का वचन लिया। भाइयों का कहना था कि उनके लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा पहले हैं। इसलिए अपनी बहनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात भी कर ली और उनके नाम की राखी भी बांध ली। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox