PM किसान की 20वीं किस्त मोतिहारी से? पीएम मोदी की घोषणा की तैयारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

PM किसान की 20वीं किस्त मोतिहारी से? पीएम मोदी की घोषणा की तैयारी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- आपको भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली 20वीं किस्त का इंतजार होगा? लेकिन क्या आप जानते हैं ये किस्त कब जारी होगी? यही जानने की कोशिश यहां करेंगे।

देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए उन लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है जो लोग जिस योजना के लिए पात्र हैं। उदाहरण के लिए अगर आप एक किसान हैं तो आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ने का मौका है। ये योजना सिर्फ किसानों के लिए चलाई जाती है और इसका संचालन भारत सरकार करती है।

मौजूदा समय में इस योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त जारी होनी है जिसमें पात्र किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 2 हजार रुपये आने हैं। करोड़ों किसानों को इस किस्त का इंतजार है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि ये 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है यानी इसकी तारीख क्या है। वहीं, अब चर्चा है कि इस किस्त को बिहार से जारी किया जा सकता है। तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

पहले जानते हैं कब जारी हो सकती है किस्त?
. पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है, जिसका इंतजार किसानों को बेसब्री से है। योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, अगर कुछ किस्तों को देखें 17वीं किस्त जुलाई 2024 में, 18वीं किस्त अक्टूबर 2024 में और फिर 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई।

. इस हिसाब से जून 2025 में 20वीं किस्त जारी होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ये जारी नहीं हो सकी। वहीं, अब माना जा रहा है कि जुलाई में ये किस्त जारी हो सकती है जिसके लिए 18 जुलाई की चर्चा काफी तेजी पर है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर ये सामने नहीं आया है कि किस्त किस तारीख को जारी होगी।

क्या बिहार से जारी होगी किस्त?
18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मोतिहारी जाएंगे। यहां वे गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और इस दौरान वे प्रदेश के लोगों को कई सौगात भी देंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

आने हैं इतने पैसे
पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है। योजना से जो भी किसान जुड़ते हैं उन्हें सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है। ऐसे में इस बार भी हर किस्त की तरह 2 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में आएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox