घास लेने गई महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत, गाँव में छाया मातम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

घास लेने गई महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत, गाँव में छाया मातम

नारायणबगड़/चमोली/अनीशा चौहान/-  विकासखंड नारायणबगड़ के अंतर्गत गडसिर गाँव की एक महिला की सोमवार को घास लेने के दौरान गहरी खाई में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गाँव को शोक की लहर में डुबो दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी मनवीर सिंह अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ पटोरी के जंगल में घास काटने गई थीं। घास काटते समय अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे संतुलन खो बैठीं और गहरी खाई में जा गिरीं। उनके साथ मौजूद महिलाओं ने तुरंत गाँव पहुँच कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम राहत-बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची। टीम ने गहरी खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को बाहर निकाला।

घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट भी घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया है। उपजिलाधिकारी ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी मदद का आश्वासन दिया।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गडसिर गाँव में शोक का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वन क्षेत्रों में जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएँ, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox