ट्रेन में महिला से कथित गैंगरेप, पीड़िता को सोनीपत में फेंका गया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ट्रेन में महिला से कथित गैंगरेप, पीड़िता को सोनीपत में फेंका गया

हरियाणा/सिमरन मोरया/- हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में 2 युवकों ने महिला का गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों उसे सोनीपत ले गए। वहां जाकर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि ट्रेन के नीचे कुचलकर उसकी मौत हो जाए। मगर, महिला वहां से भागने लगी तो ट्रेन की चपेट में आने से उसका पैर कट गया।

जिसके बाद उसे पहले सोनीपत के नागरिक अस्पताल और फिर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहीं परिजनों को बुलाने के बाद गैंगरेप का खुलासा हुआ। महिला घर से गायब थी और पति ने पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा रखी थी।यह महिला (35) 23 जून को घर से लापता हुई थी। 26 जून को पति ने किला थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। 25 जून को सोनीपत में हिंदू कॉलेज के पास ट्रैक पार करते समय महिला का पैर कट गया। सोनीपत जीआरपी ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

ट्रेन की चपेट में आने से कट गया पैर
रोहतक PGI में इलाज के दौरान परिजनों को मामले की सूचना दी गई। पीजीआई में महिला ने बताया कि 24 जून की रात वह पानीपत स्टेशन पर थी। दो-तीन युवक उसे मालगोदाम के पास से गए और ट्रेन के डिब्बे में गैंगरेप किया। फिर उसे ट्रेन में सोनीपत ले गए। सोनीपत स्टेशन पर पहुंचते ही धक्का दे दिया। ट्रैक पार करते समय उसका पैर फंस गया। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आने से पैर कट गया।

इस वारदात के बाद महिला को गहरा सदमा लगा है। पुलिस उसे मानसिक रूप से बीमार बता रही है। चूंकि महिला बार-बार बयान बदल रही है। वह ये नहीं पता पा रही है कि वह उसके साथ वारदात कहां हुई। हालांकि महिला ने पति के दोस्तों पर रेप का आरोप लगाया है। फिलहाल किला थाना पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए हैं। जिसके आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर जीआरपी थाना पुलिस को भेजी गई है।

पुलिस ने गठित की SIT
वहीं मामले में जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में हमे किला थाना से जीरो एफआईआर प्राप्त हुई थी जिसके बाद हमने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में हमारे थाने की पुलिस समेत SIT गठित की गई है। वहीं CIA की टीमों को लगाया गया है।

थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि महिला से जांच पड़ताल करने के लिए रोहतक पीजीआई में टीमें भेजी गई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हमें किला थाना से जो जीरो फिर प्राप्त हुई थी उसमें केमिकल में पैर फिसलने का मामला सामने आया था फिलहाल हमने टीमें भेज दी हैं जांच में जो भी सामने आएगा उसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। थाना प्रभारी राजेश को मारने गैंगरेप के सवाल पर कहा कि यह जांच का विषय है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox