चमोली/अनीशा चौहान/- चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड अंतर्गत धुर्मा, मोख और कुण्डी गांवों में बीती रात्रि हुई भीषण ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। तेज बारिश के कारण पूरे मोख वैली क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मोक्ष नदी के समीप स्थित गांव सेरा को भी खतरे की जद में माना जा रहा है।

लगातार बारिश के चलते जगह-जगह सड़कों पर भारी मलबा आ गया है और कई सड़कें पूर्णतः जमींदोज हो चुकी हैं। इससे संपूर्ण घाटी का बाज़ार से संपर्क पूरी तरह टूट गया है, जिससे ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में भीषण संकट का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन की ओर से चमोली के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक आकलन में कृषि भूमि, आवासीय भवनों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान की पुष्टि हुई है। फिलहाल प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं, साथ ही संभावित खतरे को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षा की तीव्रता रातभर बनी रही, जिससे नदी-नालों में जलस्तर तेजी से बढ़ा और कई जगहों पर पानी घरों में भी घुस गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है, जिससे खतरा और बढ़ सकता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
छात्रों की 26 मांगों को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन
एसपी ऋषिकेश ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
UGC रोल बैक पर सरकार झुकी, करणी सेना की दो मांगें मंजूर
भूमि बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार