
महाराष्ट्र विधानसभा
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– प्रवर्तन निदेशालय(ED) द्वारा नवाब मालिक को हिरासत में लेने के बाद से ही, विपक्षी पार्टी BJP बार-बार नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करती दिखाई दे रही है। अब तो इस विरोध प्रदर्शन की गाड़ी को आगे बढ़ाने का जिम्मा स्वयं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता “देवेंद्र फडणवीस” ने अपने हाथों में ले लिया हैं। 3 मार्च सुबह लगभग 11बजे के करीब देवेंद्र फडणवीस भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं और मंत्रियों के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर काफी जोरों से विरोध प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए।
इस विरोध प्रदर्शन का अहम मुद्दा, नवाब मलिक का NCP पार्टी से इस्तीफा,, और मौजूदा NCP सरकार को दाऊद समर्पित सरकार बताने का आरोप लगाना मुख्य उद्वेश्य था। सभी के हाथों में एक बड़ी सी पोस्टर दिखाई दी जिस पर मराठी भाषा में लिखा हुआ था,” दलाल मंत्रियों का इस्तीफा लो, यह सरकार दाऊद सरकार है, क्या??”
सूत्रों के अनुसार इस विरोध प्रदर्शन को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली तक ले जाने की बात अपने विरोध प्रदर्शन में साफ–साफ शब्दों में कह दी हैं.. आगे जाकर यह मुद्दा किस प्रकार के रूप दिखाएगा यह तो सिर्फ भविष्य के गर्भ में ही छुपा रखा हैं।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी