मुंबई में ऐसे मनाया गया “महाशिवरात्रि” का त्यौहार, “रुद्राभिषेक” करते दिखे श्रद्धालु

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुंबई में ऐसे मनाया गया “महाशिवरात्रि” का त्यौहार, “रुद्राभिषेक” करते दिखे श्रद्धालु

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– मार्च महीने के शुरुआती दिन 1 मार्च 2022 को, महाशिवरात्रि के पावन पर्व को विश्व के हर कोने में महादेव के भक्तों द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। 1 मार्च को हुए महाशिवरात्रि के ऊपर रखो भारत के सभी छोटे बड़े राज्य और सभी ज्योतिर्लिंग पर काफी ही धूमधाम से मनाया गया, ऐसी ही कुछ धूमधाम महाशिवरात्रि को लेकर मुंबई के कांदिवली इलाके में भी हो रहा है। जहां महाशिवरात्रि का कार्यक्रम सार्वजनिक तौर पर आयोजित किया गया है, जिनमें लगभग कांदिवली क्षेत्र के सभी महादेव भक्तों को “कर्म भूमि आणि ताई को ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी” में धूमधाम से मनाई जा रही, रुद्राभिषेक में महादेव का आशीर्वाद पाने के उपलक्ष्य में सार्वजनिक तौर पर आमंत्रित किया गया है। रुद्राभिषेक का आनंद लेते स्वयं अजमेरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमुख “झोपड़पट्टी पुनर्वासन योजना” के इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए दिखाई दिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, लगभग पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से यहां पर हर वर्ष महाशिवरात्रि का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जिसकी तैयारी लगभग महाशिवरात्रि के 15 दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व को “अजमेरा ग्रुप आफ कंपनीज” द्वारा “झोपडपट्टी पुनर्वसन योजना” के कंपाउंड में मनाया जाता है।

जहां शुद्ध मुल्तानी मिट्टी से बने लगभग “सवा लाख महादेव” का शुद्ध दूध से रुद्राभिषेक किया जाता है, वही रुद्राभिषेक के बाद महाशिवरात्रि के दर्शन का लाभ लेने आए सभी लाभार्थियों को ठंडई और प्रसाद के साथ–साथ सवा लाख महादेव का रुद्राभिषेक करने का पावन मौका भी दिया जाता है।
इन मिट्टी के महादेव को बनाने की तैयारी महाशिवरात्रि की सुबह लगभग 4 बजे के करीब से ही शुरू हो जाती है, नहा–धोकर करीब 25 से 30 महिला के समूह द्वारा मिट्टी के सवा लाख महादेव बनाने का कार्य किया जाता है। जिसके बाद इन सभी सवा लाख महादेव को गंगाजल से सिद्ध कर रुद्राभिषेक के लिए तैयार किया जाता है।

लगातार चल रहे अखंड मंत्रों के जाप के बीच हो रहे रुद्राभिषेक, का यह दृश्य देखने योग्य होता है। सूत्रों के अनुसार इस महाशिवरात्रि के रुद्राभिषेक कार्यक्रम का पूरा आयोजन, अजमेरा ग्रुप आफ कंपनीज द्वारा किया जाता है। वही इसमें महादेव की पूजा और सर्वप्रथम रुद्राभिषेक का शुभ कार्य कर्मभूमि एंड ताई को. ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के मुख्य प्रवर्तक श्री सुधीर योग नारायण झा जी के द्वारा किया जाता है। इस कार्यक्रम में मुंबई के कई बड़े लोग और राजनीतिक पार्टियों के नेता हिस्सा लेते हुए चुनाव से दूर, महादेव के रुद्राभिषेक का आनंद लेते दिखाई देते हैं।
महाशिवरात्रि के लिए लोगों में बढ़ती लोकप्रियता देखकर भगवान शिव के प्रति आस्था और श्रद्धा का भाव और भी कई गुना बढ़ जाता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox