नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ विक्की झा- कंगना रनौत फिल्मी जगत के साथ-साथ अब रियालिटी शो का भी हिस्सा बन चुकी है, इस खबर से तो हम सभी वाकिफ हैं। पर हाल ही में उनकी लेडी एक्शन स्टार फिल्म Dhaakad को लेकर भी वह हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, Dhaakad फिल्म का निर्देशन “रजनीश राजीघाई”, दीपक मुकुट और सोहेल मक़लाई के प्रोडक्शन हाउस से किया गया हैं, इस फिल्म के को प्रोड्यूसर “हुनर मुकुट” भी है। अभी हाल ही में इस फिल्म के मेकर ने इस फिल्म को लेकर नई रिलीज डेट और साथ ही इसे तीन भाषाओं में रिलीज करने की बात अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

धाकड़ फिल्म में जहां कंगना रनौत मुख्य भूमिका के रूप में दिखाई देंगी, वहीं इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते अर्जुन रामपाल का भी दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिव्या दत्ता और सस्वता चैटर्जी भी Dhaakad फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
हालांकि पहले Dhaakad, फिल्म 8 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली थी, पर इस फिल्म के आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से टकराने की वजह से इस फिल्म के रिलीज डेट को 8 अप्रैल 2022 से टाल कर अब 27 मई 2022 को कर दिया गया है।
बॉलीवुड में काफी दशकों के बाद आ रही, यह लेडी एक्शन स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या रंग दिखाएगी यह तो वक्त ही बताएगा। फिल्म का नया ट्रेलर और गाना जल्दी सोशल मीडिया पर दिखाई देंगे। अभी हाल ही में अर्जुन रामपाल ने अपने ट्विटर अकाउंट से धाकड़ में ‘रूद्रवीर’ नाम के विलेन का रोल निभा रहे हैं, इसकी जानकारी अपने फर्स्ट लुक का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा “राक्षस का नया नाम है रूद्रवीर। एक ही समय में कुल भी और खतरनाक भी।”


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा