श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने की फायरिंग, दो जवान शहीद, एक घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
December 15, 2025

हर ख़बर पर हमारी पकड़

श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने की फायरिंग, दो जवान शहीद, एक घायल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले के एचएमटी इलाके में गुरुवार दोपहर संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। हमलावर मारूती कार से आये थे। उन्होने सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया और फिर फरार हो गये। सूचना मिल रही है कि इस हमले दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है। इससे पहले बताया जा रहा था कि दो जवान घायल हैं।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गए। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। श्रीनगर के डिफेंस पीआरओ ने जानकारी दी है कि आतंकियों के हमले के बाद घायल सुरक्षाकर्मियों को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
कश्मीर के आईजी ने बताया कि तीन आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की है। उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है। उन्होने कहा कि हम शाम तक यह साफ कर देंगे कि किस आतंकियों का हाथ इस हमले के पीछे है। फिलहाल यह पता चला है कि इन तीनों में से दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय है। ये तीनों हमले को अंजाम देने के बाद एक कार में सवार को भागने में कामयाब रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox