महिला सैन्य पुलिस का पहला बैच भारतीय सेना में शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिला सैन्य पुलिस का पहला बैच भारतीय सेना में शामिल

- द्रोणाचार्य परेड ग्राउंड में 83 महिला सैनिकों के पहले जत्थे की अनुप्रमाणन परेड का आयोजन किया
NMN DESK MAHILA SENA SOURCE PIB

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/बेंगलुरु/शिव कुमार यादव/बिरेन्द्र सोनी/ बेंगलुरु स्थित कोर्स ऑफ मिलिट्री पुलिस सेंटर एंड स्कूल (सीएमपी सी एंड एस) ने दिनांक 8 मई, 2021 को द्रोणाचार्य परेड ग्राउंड में 83 महिला सैनिकों के पहले जत्थे की अनुप्रमाणन परेड का आयोजन किया । सभी कोविड संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस परेड का आयोजन नियंत्रित ढंग से किया गया था ।

सीएमपी सेंटर एंड स्कूल के कमांडेंट ने परेड की समीक्षा करते हुए नवप्रमाणित महिला सैनिकों को उनकी त्रुटिहीन ड्रिल के लिए बधाई दी, साथ ही 61 सप्ताह के कड़े प्रशिक्षण- आधारभूत सैन्य प्रशिक्षण, प्रोवोस्ट ट्रेनिंग जिसमें सभी प्रकार की पुलिस संबंधी ड्यूटी एवं युद्धबंदियों का प्रबंधन शामिल है, वाहनों के रखरखाव एवं ड्राइविंग से जुड़ा कौशल विकास एवं सिग्नल संचार शामिल है- के पूरा होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की । राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, धार्मिकता और निस्वार्थ सेवा के प्रति समर्पण का गुणगान करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उन्हें दिए गए प्रशिक्षण और प्राप्त मानकों से उन्हें बेहतर स्थिति में आने में सहायता मिलेगी एवं स्वयं को देश के विभिन्न भू-भाग और सामरिक परिस्थितियों में स्थित अपनी नई इकाइयों में एक फ़ोर्स मल्टीप्लायर साबित करने में मदद मिलेगी ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox