किसानों के दिल्ली कूच को लेकर संयुक्त आयाुक्त पश्चिमी ने किया बार्डरों का दौरा, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर संयुक्त आयाुक्त पश्चिमी ने किया बार्डरों का दौरा, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में महामारी एक्ट के बावजूद 26 नवंबर को तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच के लिए निकले पंजाब व हरियाणा के किसानों का द्वारका पुलिस जिला के नजफगढ़ देहात के बार्डरों पर कोई खास असर नही दिखा। बार्डरों पर आवाजाही रोजाना की तरह सामान्य रही। हालांकि किसानों के आहवान को देखते हुए पश्चिमी रेंज की संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह व द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने सीमान्त ईलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही ज्वाइंट सीपी ने सुरक्षा व्यवस्था पर कहा कि हमने बार्डरों पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता सुरक्षा की है।


संयुक्त आयुक्त ने झाड़ौदा बार्डर पर पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आपकी व्यवस्था में आम आदमी को कोई परेशानी नही होनी चाहिए। साथ ही उन्होने कहा कि हमने दिल्ली में प्रदर्शनकारी किसानों को घुसने से रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किये है। उन्होने झाड़ौदा बार्डर, ढांसा बार्डर व दौराला बार्डर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होने नजफगद्व़ मैट्रो न्यूज पेपर के संवाददाता से बात करते हुए बताया कि बार्डर पर पूरी तरह से शांति है। हमने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्थानिय पुलिस के साथ-साथ जिला पुलिस की टुकड़ियां व अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी तैनात की गई है। लेकिन दिल्ली में कोरोना महामारी के फैलाव को देखते हुए महामारी एक्ट लगा हुआ है। जिसके चलते किसानों को दिल्ली में नही घुसने दिया जायेगा। और दिल्ली में किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नही हैं। वहीं डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने कहा कि हमने नजफगढ़ में 19 जगहों पर नाकाबंदी की है। जिनमें से 7 स्थान संवेदनशील माने जा रहे है। इसके साथ ही झाड़ौदा व ढांसा बार्डर पर हमने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है। यहां हमने अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ 150-150 पुलिस बल की तैनाती की है। इसके साथ ही हमने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए कई अन्य इंतजाम भी किये है। बार्डरों के अलावा पुलिस छोटे संपर्क मार्गो पर नजर रखे हुए है और बार्डर के साथ-साथ पूरे सीमान्त क्षेत्र में गश्त कर रही है।
हालांकि द्वारका जिले में पुलिस किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन ढांसा व झाड़ौदा बार्डर पर स्थिति पूरी तरह से शांत रही। और यहां से किसानों की किसी भी तरह की घुसपैठ का कोई समाचार नही मिला। जिसके चलते पुलिस ने भी चैन की सांस ली। हालांकि डीसीपी का कहना है। रात को भी पुलिस पूरी तरह से तैनात रहेगी और शुक्रवार को भी पुलिस बार्डरों पर पूरी तरह से तैनात रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox