कश्मीरी गेट पुलिस ने पकड़ा एक संदिग्ध मोबाइल लुटेरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ नई दिल्ली /शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- नार्थ जिला के तहत कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने एक संदिग्ध मोबाइल फोन लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके शरीर पर लगे निशानों के माध्यम से पहचान कर पकड़ा है। आरोपी वेलकम थाने का बीसी भी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी से लूटे गए मोबाइल फोन की बड़ी खेप जप्त करते हुए 46 मोबाइल फोन, एक कैब एक सीपीयू व 40 खुले हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी से चोरी का सामान खरीदने वाला रिसीवर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर बना हुआ है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

नॉर्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 3 दिसंबर को जितेंद्र नाम का एक व्यक्ति कश्मीरी गेट थाने में आया था और उसने अपना मोबाइल फोन छीनने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह मोरी गेट जाने के लिए बस में चढ़ने की तैयारी कर रहा था तो उसी समय दो युवक आए और उस पर हमला कर मोबाइल फोन झपट कर भाग गए। हालांकि उसने उनका पीछा करने की भी कोशिश की लेकिन वह भागने में कामयाब हो गये। कश्मीरी गेट थाना एसएचओ धर्मेंद्र कुमार व एसीपी उमाशंकर ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एसआई आईएसबीटी सुंदीप यादव, एसआई संदीप यादव, एएसआई बाल हुसैन, हवलदार विक्रांत सिपाही मनीष अरुण, धर्मेंद्र, विपुल और रिंकू की एक टीम गठित की और आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुएशिकायतकर्ता जितेंद्र के बताए हुलिए के हिसाब से करीब 350 अपराधियों का रिकॉर्ड खंडाला। फिर पुलिस ने शिकायतकर्ता द्वारा बताई गई विशेष शारीरिक पहचान के तहत एक आरोपी राहुल उर्फ छंगा की पहचान की। क्योंकि शिकायतकर्ता ने बताया था कि एक आरोपी के हाथ में 6 उंगलियां थी और उसके चेहरे पर एक लंबा निशांत जिसके आधार पर पुलिस ने उसे पहचान लिया। आरोपी राहुल उर्फ छंगा वेलकम थाने का बीसी निकला जिसके आधार पर पुलिस ने उसका पता मालूम कर उस जगह पर अपना जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी आया तो उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी इतना शातिर था कि पुलिस टीम को पहचान गया और वहां से भागने लगा लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी तक उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से लूटा गया फोन बरामद कर लिया और जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह रोजाना 4 से 5 फोन लूटता है और उन्हें वेलकम में स्थित एक दुकान पर राहुल पुत्र मुकेश को बेच देता था पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रिसीवर के ठिकाने पर छापा मारा लेकिन दुकान पर ताला लगा हुआ था तब पुलिस ने राहुल के भाई की मौजूदगी में और काफी लोगों के सामने दुकान का ताला तुड़वाया जिस की वीडियोग्राफी भी की गई। पुलिस ने दुकान से 40 हाई एंड मोबाइल फोन एक सीपीयू इपीएफ और 40 खुले हुए फोन बरामद किए पुलिस ने दुकान से सारा माल जप्त कर लिया लेकिन पुलिस आरोपी राहुल पुत्र मुकेश को नहीं पकड़ पाई पुलिस अभी भी उसकी तलाश कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि राहुल उर्फ छंगा पुत्र चंद्रपाल निवासी मोची बस्ती, नजदीक रविदास मंदिर, वेलकम का रहने वाला है और एक शातिर अपराधी है जिस पर पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वेलकम थाने का बीसी भी है। पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का भी खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox