
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने एक महिला के साथ छेड़खानी और उसकी हत्या करने की कोशिश में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम हरिओम है जो नजफगढ़ के राणाजी एन्क्लेव का रहने वाला है।
द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को एक गुप्त सुचना मिली थी की महिला के साथ छेड़खानी और उसकी हत्या की कोशिश करने वाला एक आरोपी राणाजी एन्क्लेव में आने वाला है। आरोपी को पकड़ने के लिए एसीपी जोगिन्दर जून की देखरेख और एसएचओ सुनील कुमार के नेतृत्व में महिला एएसआई अष्मिता और बीट स्टाफ की टीम बनाई गयी। पुलिस टीम ने राणाजी एन्क्लेव में ट्रैप लगाया और जैसे ही सुचना के मुताबिक आरोपी वहां पंहुचा तो पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला की आरोपी महिला के साथ छेड़खानी और उसकी हत्या करने की कोशिश के एक मामले में वांछित था और वह काफी समय से पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। आरोपी ने हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत भी लेने की कोशिश की थी लेकिन कोर्ट ने जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।





More Stories
नेशनल स्कूल गेम्स के लिए दिल्ली के 28 खिलाड़ियों का चयन, छतरपुर में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
भावुक हुए श्रद्धालु, प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी में दिन में राम वनगमन और रात्रि में ताड़का वध की लीला से
महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
UK : ऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन महापौर की अध्यक्षता में हुआ, शहरी नदी प्रबंधन योजना पर मंथनऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ में रंभा रिवर के पुनरुद्धार पर जोर
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 44 कैडेट्स ने NDA की लिखित परीक्षा में मारी बाजी
दिल्ली: प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम, 150 नई इलेक्ट्रिक बसें और 13 सीएक्यूएमएस स्टेशन लॉन्च