
मानसी शर्मा /- देश के कई शहरों में इन दिनों ‘I Love Muhammad’ को लेकर विरोध और प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली, उन्नाव, कौशांबी, लखनऊ, महाराजगंज, उत्तराखंड के काशीपुर और तेलंगाना के हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए। कई जगहों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन और जुलूस निकाले गए, वहीं कुछ क्षेत्रों में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
उन्नाव में पुलिस पर पथराव, महिलाओं ने छीनी लाठियां
उन्नाव में जुलूस के दौरान हालात बिगड़ गए जब प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर पथराव किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से लाठियां छीन लीं और पुलिस वाहनों पर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
विवाद की शुरुआत कानपुर से, बारावफात जुलूस में साइन बोर्ड बना कारण
पूरा विवाद 5 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रावतपुर क्षेत्र में उस समय शुरू हुआ जब बारावफात के जुलूस के दौरान “I Love Muhammad” लिखा हुआ एक बड़ा साइन बोर्ड सड़क पर लगा दिया गया। हिंदू पक्ष ने इसका विरोध करते हुए आरोप लगाया कि यह एक नई धार्मिक परंपरा की शुरुआत है, जो सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
विवाद के बाद दोनों समुदायों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। मुस्लिम पक्ष ने कहा कि उनके लगाए गए साइन बोर्ड को फाड़ा गया, वहीं हिंदू पक्ष ने आरोप लगाया कि जुलूस में शामिल लोगों ने उनके धार्मिक पोस्टर हटाए या क्षतिग्रस्त किए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया, लेकिन तनाव कायम रहा।
कानपुर में 24 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज
इस मामले में कानपुर पुलिस ने 9 सितंबर को रावतपुर थाना क्षेत्र में कुल 24 लोगों पर एफआईआर दर्ज की—जिसमें 9 नामजद और 15 अज्ञात हैं। आरोप है कि इन लोगों ने ‘I Love Muhammad’ बोर्ड लगाकर धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिस जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,