‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में रणबीर कपूर का ई-सिगरेट सीन बना विवाद, NHRC ने जताई कड़ी आपत्ति

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में रणबीर कपूर का ई-सिगरेट सीन बना विवाद, NHRC ने जताई कड़ी आपत्ति

मानसी शर्मा /- शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जहां अपने भव्य कैमियो और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी को लेकर चर्चा में है, वहीं अब यह सीरीज एक नए विवाद में घिर गई है। इस विवाद की वजह बना है रणबीर कपूर का एक 1 मिनट 5 सेकंड का कैमियो, जिसमें उन्हें ई-सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इस दृश्य पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने कड़ी आपत्ति जताई है।

NHRC ने मंत्रालय को लिखा पत्र, सीन हटाने की मांग

NHRC ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखते हुए कहा है कि ई-सिगरेट पीने का यह दृश्य बिना किसी स्वास्थ्य चेतावनी के प्रसारित किया गया, जो न केवल गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 का सीधा उल्लंघन भी है। आयोग ने इस दृश्य को तुरंत हटाने की मांग की है।

रणबीर कपूर, सीरीज मेकर्स और नेटफ्लिक्स पर FIR की सिफारिश

आयोग ने रणबीर कपूर, वेब सीरीज के निर्माताओं और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। भारत में 2019 से ई-सिगरेट के उत्पादन, बिक्री, विज्ञापन और वितरण पर सख्त प्रतिबंध है। NHRC का कहना है कि इस तरह का कंटेंट युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकता है और इससे सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी खतरे उत्पन्न होते हैं।

मंत्रालय और पुलिस से मांगी गई कार्रवाई रिपोर्ट

NHRC ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और मुंबई पुलिस को इस मामले में Action Taken Report (ATR) जल्द से जल्द जमा करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह जांचने को कहा गया है कि क्या ओटीटी प्लेटफॉर्म और निर्माता वैधानिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox