
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हाथरस/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-हाथरस कांड में रविवार को सीबीआई की गाजियाबाद शाखा ने हाथरस के चंदपा थाने में दर्ज एफआईआर को अपने यहां दर्ज कर लिया। जल्द ही सीबीआई की एक टीम गाजियाबाद से हाथरस पहुंच रही है। सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को हाथरस कांड की जांच अपने हाथ में ले ली थी। इस मामले में योगी सरकार ने केंद्र से सिफारिश की थी। अधिसूचना में कहा गया है कि जांच एजेंसी की एक उपयुक्त ब्रांच बनाई गई है। अभी तक इस मामले की जांच यूपी पुलिस की एसआईटी कर रही थी, जिसने जांच के लिए अभी 10 दिन का वक्त और मांगा था। अधिकारियों ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच के अलावा यूपी सरकार ने सीबीआई से इस मामले में जातीय दंगे, हिंसा भड़काने और मीडिया व राजनीति के कुछ धडे की ओर से दुष्प्रचार की आपराधिक साजिश की जांच की भी मांग की है।
बता दें कि 14 सिंतबर को चार युवकों ने कथित रूप से 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने 29 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले में प्रदेश सरकार ने 3 अक्तूबर को सीबीआई से जांच कराए जाने का फैसला किया था। चार अक्तूबर को सरकार ने इसके लिए डीओपीटी को निर्धारित प्रारूप में सिफारिश भेजी थी। शनिवार को डीओपीटी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। 30 सितंबर को पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया था। परिवार के अनुसार पुलिस ने दबाव बनाकर जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कराया। जबकि पुलिस का कहना है कि परिवार की इच्छा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल सीबीआई की टीम हाथरस पहुंचकर मामले की जांच में जुटेगी।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी