दिल्ली की बेटी चैतन्या वेंकटेश्वरन ने किया देश का नाम रोशन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली की बेटी चैतन्या वेंकटेश्वरन ने किया देश का नाम रोशन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली की एक लड़की को एक दिन के लिए भारत में ब्रिटेन की हाई कमिश्नर बनने का मौका मिला। दिल्ली निवासी चैतन्या वेंकटेश्वरन को भारत में ब्रिटेन की हाई कमिश्नर बनने का पिछले बुधवार को मौका मिला। वेंकटेश्वरन को दुनियाभर की महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को बताने और महिला सशक्तिकरण के लिए मिशन की पहल के तहत यह अवसर दिया गया। चैतन्या ने अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन किया है।
बता दें कि ब्रिटेन का उच्चायोग 2017 से हर साल ‘एक दिन के लिए हाई कमिश्नर’ प्रतियोगिता आयोजित करता है, जिसमें 18 से 23 साल की युवतियां भाग ले सकती हैं। ब्रिटेन के उच्चायोग ने एक बयान में बताया कि 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ब्रिटेन के मिशन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता के तहत वेंकटेश्वरन चैथी युवती हैं, जो ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनीं। हाई कमिश्नर के रूप में वेंकटेश्वरन ने उच्चायुक्त के विभाग प्रमुखों को उनके काम सौंपे, सीनियर महिला पुलिस अफसरों से बातचीत की, मीडिया से मुलाकात की और भारतीय महिला प्रतिभागियों पर ब्रिटिश काउंसिल स्टेम छात्रवृत्ति के असर का पता लगाने संबंधी अध्ययन की शुरुआत की।
इस अवसर पर वेंकटेश्वरन ने कहा, मैं जब छोटी थी, तब नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश काउंसिल की लाइब्रेरी जाया करती थी और तभी से मेरे अंदर सीखने की इच्छा पैदा हुई। एक दिन के लिए ब्रिटेन का हाई कमिश्नर बनना एक सुनहरा अवसर है। भारत में ब्रिटेन के कार्यवाहक हाई कमिश्नर जैन थॉम्पसन ने कहा कि यह प्रतियोगिता उन्हें बहुत पसंद है, जो असाधारण युवतियों को मंच मुहैया कराती है।
प्रतियोगिता के तहत इस साल प्रतिभागियों से सोशल मीडिया पर एक मिनट का वीडियो डालने को कहा गया था, जिसमें उन्हें यह बताना था कि कोविड-19 संकट में लैंगिक समानता के लिए क्या वैश्विक चुनौतियां और अवसर हैं?

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox