यूपी में कांग्रेस नेताओं का पीड़ितों से मिलना केवल वोट की राजनीति के सिवा कुछ नही- मायावती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

यूपी में कांग्रेस नेताओं का पीड़ितों से मिलना केवल वोट की राजनीति के सिवा कुछ नही- मायावती

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश व राजस्थान में दलितों के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर हमला बोलते हुए रविवार सुबह सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की ही तरह राजस्थान प्रदेश में भी कांग्रेसी राज में हर प्रकार के अपराध खासकर निर्दोषों की हत्या, दलित और महिलाओं का उत्पीड़न आदि चरम सीमा पर है। लेकिन कांग्रेस के नेता सिर्फ यूपी में ही शोर मचा रहे है जबकि उन्हे राजस्थान पर भी शिकंजा कसना चाहिए।
मायावती ने कहा, अर्थात यहां भी कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है। अति शर्मनाक और अति चिंताजनक लेकिन यहां (राजस्थान में) कांग्रेसी नेता अपनी सरकार पर शिंकजा कसने की बजाय खामोश हैं। इससे लगता है कि उत्तर प्रदेश में अभी तक उनका (कांग्रेस नेताओं का) पीड़ितों से मिलना केवल वोट की राजनीति है और कुछ भी नहीं। हमारी पार्टी की सलाह है कि जनता ऐसी नाटकबाजियों से सतर्क रहे।
इससे पहले मायावती ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश के साथ देश में जहां पर भी बीजेपी या कांग्रेस की सरकार है, वहां दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार हो रहा है। हर स्तर पर दलितों का शोषण हो रहा है। इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस के लोग एक जैसे हैं। दोनों ही पार्टी अंदर से एक है। यह दोनों देश तथा कई प्रदेशों में बारी-बारी से अपनी सरकार बनाकर अपना मिशन साधने का काम करती हैं। बसपा मुखिया ने कहा कि सच्चाई यह है कि कांगेस हो या बीजेपी दोनों के राज में दलित समाज का कोई उत्थान या विकास नहीं हुआ। इसके उलट उनके साथ बड़े पैमाने पर जुल्म और ज्यादती हुई है।
मायावती ने कहा कि सभी विरोधी पार्टियां अंदर-अंदर आपस में एक होकर हमारे वर्ग के इन लोगों का शोषण करती है। साथ ही ये हम लोगों को गुलाम बनाए रखना चाहती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने विरोधियों पर पार्टी के मूवमेंट को कमजोर करने की साजिश का आरोप भी लगाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox