नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 12 साल से फरार चल रहे नक्सली को सीआरपीएफ जवानों ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, 12 साल से फरार चल रहे नक्सली को सीआरपीएफ जवानों ने किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/कैमूर/बिहार/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन लगातार विशेष छापेमारी अभियान चला रही है, जिसके तहत सालों से फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में कैमूर सीआरपीएफ के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है जिसमें जवानों ने 12 साल से फरार चल रहे नक्सली प्रमोद उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। इस नक्सली की पुलिस को काफी समय से तलाश थी और उस पर कई संगीन वारदातों के मामले भी दर्ज है।
बता दें कि गिरफ्त में आए नक्सली पर 6 अक्टूबर, 2008 में जिले के अधौरा के आथन मोड़ के पास पुलिस पार्टी को उड़ाने के लिए बारूदी सुरंग लगाने का आरोप है। इस मामले में अधौरा थाना में नक्सली के ऊपर मामला दर्ज है। उस समय घटनास्थल से 10 किलो विस्फोटक और 2 डेटोनेटर बरामद किया गया था। पुलिस जांच में 19 लोगों की इस घटना में संलिप्तता की बात सामने आई थी। सभी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी और यह उसी समय से फरार चल रहा था।
जानकारी देते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि एएसपी अभियान के नेतृत्व में कैमूर जिले के सीआरपीएफ और रोहतास के सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके से प्रमोद उरांव को गिरफ्तार किया है। यह 2008 से फरार चल रहा था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox