कोरोना के बढ़ते मामलों पर महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली तक स्कूल नही खोलने का किया ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना के बढ़ते मामलों पर महाराष्ट्र सरकार ने दिवाली तक स्कूल नही खोलने का किया ऐलान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के मद्दे नजर अभी स्कूल नही खोलने का फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि राज्य में दिवाली से पहले स्कूल नहीं खोले जाएंगे। महाराष्ट्र में अब तक संक्रमण के 15,17,434 मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमण से 40,040 लोगों की मौत हो चुकी है।
केन्द्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 16 मार्च से सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश दिए थे। सरकार ने अब 15 अक्टूबर से चरणबद्ध तरीके से स्कूलों को खोलने की अनुमति दी है। इस संबंध में गायकवाड़ ने कहा कि स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं और कुछ इलाकों में शिक्षक छात्रों के लिए विशेष कक्षाएं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम विभिन्न विकल्प तलाश रहे हैं, यह स्पष्ट है कि स्कूल दीवाली से पहले नहीं खुलेंगे। राज्य शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में स्कूलों को खोलने का प्रश्न ही नहीं उठता क्योंकि महामारी के समाप्त होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि संक्रमण पर काबू पाए जाने तक विभाग कॉलेज खोलने के पक्ष में नहीं है।
भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख के पार पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 8 हजार 334 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 60 लाख से ज्यादा हो गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 67 हजार पर आ गई है। संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या छह गुना से ज्यादा है। देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से ज्यादा आ रहे है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox