
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/सिद्धार्थ राव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गुरुग्राम में रवि नगर क्षेत्र में युवती से दो मनचलों ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने नुकीली वस्तु से उसके चेहरे पर वार कर दिया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। मौके पर एकत्र लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए युवती को अस्पताल पहुंचाया। रविवार देर रात पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रवि नगर निवासी 19 वर्षीय युवती घर के पास रविवार रात को घूम रही थी। इस दौरान दो युवक आए और युवती से छेड़छाड़ करने लगे। युवकों ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। युवती ने इसका विरोध किया तो युवक गुस्से में आ गए और युवती के चेहरे पर नुकीली वस्तु से वार किया। इस घटना में युवती के चेहरे पर घाव हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
बेटी संबंध बनाते वक्त रिकॉर्ड करती थी प्राइवेट वीडियो, फिर पिता करता था ब्लैकमेल! SO की मौत के बाद बस्ती में खुला हनीट्रैप का बड़ा खेल!
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया