FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत की भूमिका पर जताई आपत्ति, फिल्म से बाहर करने की अपील

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

FWICE ने ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत की भूमिका पर जताई आपत्ति, फिल्म से बाहर करने की अपील

बॉलीवुड/सिमरन मोरया/-  पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी नई फिल्म सरदार जी 3 के ट्रेलर रिलीज होने के बाद विवादों में फंस गए हैं। ट्रेलर में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के नजर आने से फिल्म और दिलजीत की जमकर आलोचना हो रही है। एक इंटरव्यू में दिलजीत ने स्पष्ट किया कि हानिया के साथ फिल्म की शूटिंग पुलवामा हमले से पहले पूरी हो चुकी थी। इसके बावजूद, जनता दिलजीत से नाराज है। इस बीच एक बार फिर से FWICE ने दिलजीत को लेकर अपनी बात रखी। इस बार ‘सरदार जी 3’ को लेकर नहीं बल्कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से एक्टर को हटाने की डिमांड रखी है।

FWICE ने की सख्त कार्रवाई की मांग
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम करके दिलजीत ने भारतीय जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने इसे देश और जवानों के बलिदान का अपमान बताया। FWICE ने दिलजीत की फिल्मों, गानों और अन्य प्रोजेक्ट्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

‘बॉर्डर 2’ से हटाने की उठी मांग
विवाद यहीं नहीं थमा। FWICE ने अब सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से भी दिलजीत को हटाने की मांग की है। संगठन ने टी-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार, डायरेक्टर इम्तियाज अली और एक्टर-प्रोड्यूसर सनी देओल से अपील की है कि वे दिलजीत के साथ अपने पेशेवर रिश्तों पर दोबारा विचार करें। FWICE का कहना है कि ‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर के साथ दिलजीत का सहयोग एक गंभीर मुद्दा है, जिसने लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

दिलजीत की चुप्पी
दिलजीत ने इस नए विवाद पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनके प्रशंसक और आलोचक सोशल मीडिया पर बंटे हुए हैं। जहां कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, वहीं कई उनकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। यह विवाद दिलजीत के करियर पर कितना असर डालेगा, यह देखना बाकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox