सोनम रघुवंशी को भी पीछे छोड़ा: मां के प्रेमी से रिश्ता, ऐश्वर्या ने पति को मार डाला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सोनम रघुवंशी को भी पीछे छोड़ा: मां के प्रेमी से रिश्ता, ऐश्वर्या ने पति को मार डाला

तेलंगाना/सिमरन मोरया/- तेलंगाना में तेजेश्वर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी ऐश्वर्या को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि ऐश्वर्या ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर तेजेश्वर की हत्या की थी। हैरानी की बात यह है कि ऐश्वर्या के प्रेमी का पहले उसकी सास के साथ भी कथित तौर पर संबंध रहा था। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।

क्या है तेजेश्वर और ऐश्वर्या की कहानी और क्यों हुआ ये हादसा?
ऐश्वर्या (23), करनाल की रहने वाली, का विवाह 18 मई 2025 को गढ़वाल के तेजेश्वर (26) से हुआ था। शादी के एक महीने बाद, 17 जून को तेजेश्वर की लाश एक नाले में मिली। मृतक के परिवार ने ऐश्वर्या और उसके परिवारीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। जांच में पता चला कि ऐश्वर्या ने अपनी शादीशुदा प्रेमी तिरुमाला राव, एक बैंक मैनेजर, के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। तिरुमला ने तीन लोगों को 2 लाख रुपये की सुपारी देकर तेजेश्वर को मरवा दिया। पुलिस ने ऐश्वर्या, उसकी मां सुनीता, और अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।

साजिश और हत्या का खौफनाक प्लान
राव ने तेजेश्वर की हत्या की साजिश रची, जिसमें ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता के साथ मिलकर 20 लाख रुपये के लोन के साथ लद्दाख भागने की योजना थी। राव ने पहले अपनी पत्नी को मारने की साजिश की थी और ऐश्वर्या की मां से भी उसके संबंध थे। तेजेश्वर को जमीन सर्वे के बहाने ले जाकर उसका गला रेतकर हत्या की गई और शव को नाले में फेंक दिया गया, जहां कम पानी होने के कारण वह सड़ गया। पुलिस ने फोन सिग्नल ट्रैक कर शव बरामद किया, जिसकी पहचान टैटू से हुई। ऐश्वर्या ने दहेज के बहाने तेजेश्वर से शादी की, लेकिन राव के साथ उसका संपर्क बना रहा, जिसके चलते ससुराल वालों ने आपत्ति जताई। तेजेश्वर के गायब होने पर परिवार ने ऐश्वर्या और राव पर शक जताया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox