सीएम भगवंत मान का एलान: नशे के खिलाफ जंग में कोई समझौता नहीं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम भगवंत मान का एलान: नशे के खिलाफ जंग में कोई समझौता नहीं

चंडीगढ़/सिमरन मोरया/- पंजाब के सीएम भगवंत मान चंडीगढ़ में नशा विरुद्ध मुहिम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी भी दी। सीएम मान ने कहा कि नशा विरुद्ध मुहिम के तहत किसी भी तस्कर को बक्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों के माफिया पर लगाम लगाई गई है। इन लोगों पर किसी भी तरह का  रहम नहीं किया जाएगा।

सीएम मान ने कहा कि नशा तस्कर किसी भी राजनीतिक पार्टी से हो या कितना भी पावरफुल हो किसी को नहीं बक्शा जाएगा।अधिकारियों, राजनेताओं तक भी जांच पहुंच सकती है।कोई यह ना सोचे कि हम बच गए है।उन्होंने कहा कि गांव, शहर और संगठन आदि का साथ रंगला पंजाब बनाने में मिल रहा है।पंजाब की जवानी को बर्बाद करने वालों को सख्त सजा मिलेगी चाहे वह कितना भी ताकतवर क्यों ना हो।युद्ध नशा विरुद्ध मुहिम लहर बन चुकी है।

सीएम मान ने कहा कि नशा खत्म करने के लिए मेरा भी चाहे कोई नुकसान हो जाए लेकिन पीछे नहीं हटेंगे।नशा तस्करों ने लोगों के घर बर्बाद कर अपनी संपत्ति बनाई है।आने वाले समय में भी खबरें मिलेगी कि एक ओर बड़ी मछली फंस गई है।उन्होंने कहा कि विक्रम मजीठिया के खिलाफ एनडीपीएस, हवाला, इंलीगल ट्रांजेक्शन के मामलों की जानकारी मिल रही थी।रिमांड पर लेकर जाएंगे जिसके बाद अन्य सभी जानकारियां भी मिल जाएंगी।कोई भी अपने पद का गलत इस्तेमाल ना करें।राजनीतिक लोगों को पकड़ने पर बयान देते है राजनीतिक द्वेष है, ना पकड़ने पर कहते है बड़ी मछली नहीं पकड़ते।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox