FBI डायरेक्टर काश पटेल की प्रेमिका पर जासूसी का शक, उठे कई सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

FBI डायरेक्टर काश पटेल की प्रेमिका पर जासूसी का शक, उठे कई सवाल

-जानें क्या है पूरा सच

दिल्ली/सिमरन मोरया/- जब इस वर्ष फरवरी में भारतीय मूल के काश पटेल ने बाइबिल पर हाथ रखकर FBI डायरेक्टर के पद की शपथ ली, तब सभी की निगाहें उन पर टिकी थीं। यह न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे भारतवर्ष के लिए गर्व का क्षण था। हालांकि, काश पटेल के बारे में सोशल मीडिया पर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन हाल ही में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें सुर्खियों में आई हैं। खबर है कि 44 वर्षीय काश पटेल का नाम एलेक्सिस विल्किंस नाम की एक 25 वर्षीय युवती के साथ जोड़ा जा रहा है। अमेरिकी समाज में उम्र के अंतर वाले रिश्ते आम तौर पर स्वीकार्य हैं, फिर भी काश पटेल का यह कदम कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बन गई? दरअसल इसविवाद के पीछे के कारण है काश पटेल की गर्लफ्रेंड एलेक्सिस।

क्या है एलेक्सिस का दोष?
कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने दावा किया है कि काश पटेल की गर्लफ्रेंड, एलेक्सिस विल्किंस, एक युवा कंट्री सिंगर और मीडिया पर्सनैलिटी हैं, जो PragerU नामक एक कंजर्वेटिव मीडिया संगठन के साथ काम करती हैं। इन दावों में कहा गया है कि एलेक्सिस एक ऐसे गैर-सरकारी संगठन (NGO) से जुड़ी हैं, जिसे “इजरायली इंटेलिजेंस का मोर्चा” बताया जा रहा है। इसके अलावा, यह भी दावा किया गया है कि PragerU की सीईओ का संबंध इजरायली सैन्य खुफिया इकाई से है।

कौन है एलेक्सिस विल्किंस?
25 वर्षीय एलेक्सिस विल्किंस ने अपनी युवावस्था स्विटजरलैंड और इंग्लैंड में बिताई, फिर अपने परिवार के साथ अर्कांसस और बाद में नैशविल, टेनेसी में बस गईं। डेली मेल के अनुसार, उनके पिता ने कोरियाई युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना में सेवा की थी। एलेक्सिस ने बताया, “यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। इस अनुभव ने उन्हें अमेरिका लौटने, परिवार शुरू करने और कॉलेज की पढ़ाई करने में मदद की।” विल्किंस एक कंट्री सिंगर हैं, जिनके Spotify पर हर महीने करीब 12,500श्रोता हैं। 2020में बियॉन्ड द स्टेज मैगज़ीन को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उनके गाने लोगों के साथ गहरा जुड़ाव बनाते हैं। उन्होंने बताया, “मैं उन पारंपरिक कंट्री गानों को बहुत महत्व देती हूं जो मुझे पसंद हैं। मैं कहानियां बुनती हूं और मुझे क्लासिक कंट्री वाद्य यंत्रों का उपयोग करना पसंद है।”

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
काश पटेल और उनकी मंगेतर की मुलाकात अक्टूबर 2022में एक क्रिश्चयन धार्मिक आयोजन में हुई और जनवरी 2023से दोनों डेटिंग कर रहे हैं, जैसा कि डेली मेल ने सूत्रों के हवाले से बताया। काश पटेल के FBI डायरेक्टर बनने के बाद विवाद तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके वादे पर सवाल उठाए कि वे जेफरी एपस्टीन केस की सच्चाई सामने लाएंगे। चार महीने बाद भी इस मामले में कोई प्रगति न होने से विश्लेषकों का कहना है कि पटेल का फोकस ट्रंप की राजनीतिक रणनीति और आलोचकों पर कार्रवाई पर रहा, न कि एपस्टीन केस की निष्पक्ष जांच पर। जेफरी एपस्टीन केस में अमेरिकी फाइनेंसर पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और मानव तस्करी के आरोप थे, जिन्होंने प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर एक सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क चलाया था, और 2019में न्यूयॉर्क की जेल में उनकी रहस्यमयी मौत को आत्महत्या बताया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox