बारिश से बिगड़ी NCR की सूरत, पेरीफेरल पर गड्ढे में समाया बीयर ट्रक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बारिश से बिगड़ी NCR की सूरत, पेरीफेरल पर गड्ढे में समाया बीयर ट्रक

-दिल्ली रेड अलर्ट पर, गुरुग्राम में घर से काम की सलाह

दिल्ली/सिमरन मोरया/-  दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत आसपास के इलाकों में बुधवार की रात से बारिश हो रही है। बारिश की वजह से गर्मी से तो लोगों को निजात मिली लेकिन, बारिश की वजह से गुरुवार की सुबह लोगों को सड़कों पर लगे जाम ने परेशान कर दिया। घंटों के जाम को देखते हुए गुरुग्राम के डीएम ने सभी कॉरपोरेट और प्राइवेट ऑफिसों से अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रोम होम यानी घर से काम करने की मंजूरी देने की अपील की है।
इस बीच गुरुग्राम की सदर्न पेरिफेरल रोड पर सड़क धंसने के कारण ट्रक गड्ढे में फंस गया। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. ट्रक में बीयर की बोतलें भरी हुई थीं और वो गोदाम की तरफ जा रहा था।

ट्रक ड्राइवर ने बताया, ‘ट्रक में बीयर की बोतलें लदी थीं और मैं इन्हें गोदाम लेकर जा रहा था। जब मैं यहां अपना ट्रक लेकर पहुंचा तो रात को सड़क पूरी तरह सूखी थी और यहां कोई जलभराव नहीं था। हमारे से पहले एक ट्रक और एक डंपर भी इस रास्ते से गुजरे थे। जैसे ही मैं ट्रक लेकर यहां से गुजरा तो सड़क धंस गई और ट्रक गड्ढे में जा गिरा। सौभाग्य से कोई चोटिल नहीं हुआ।’

प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर जांच टीम भेज दी गई है. स्थानीय लोगों में सड़क की गुणवत्ता को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है।

प्रशासन ने की अपील..
गुरुग्राम में बीते 12 घंटों में 133 मिमी भारी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें से 103 मिमी बारिश केवल 90 मिनट के भीतर हुई। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने सभी कॉरपोरेट दफ्तरों और निजी संस्थानों से अपील की है कि वे 10 जुलाई 2025 को वर्क फ्रॉम होम (घर से काम) की अनुमति दें, ताकि सड़कों पर ट्रैफिक जाम से बचा जा सके और आमजन को परेशानी न हो।

बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि जब तक आवश्यक न हो, घरों से बाहर न निकलें। जिला प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और आपदा प्रबंधन टीमें मुस्तैद हैं।

दिल्ली में कहां-कहां जाम?
रात से हो रही मानसून की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम लग गया। नेहरू प्लेस, अरबिंदो मार्ग, कैलाश कॉलोनी, लाजपत नगर, सिरी फोर्ट रोड, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर, आउटर रिंग रोड, जी के मार्ग, रेल भवन, अक्षरधाम, आश्रम, आईटीओ, पुल प्रहलादपुर, एमबी रोड, एमजी रोड, ओल्ड रोहतक रोड, शादीपुर, मधुबन चौक और राष्ट्रीय राजमार्ग 8 सहित शहर के कई हिस्सों से पानी भरने से गाड़ियों की लाइन लग गई।

रेड अलर्ट पर दिल्ली
बुधवार शाम से हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया था, लेकिन गुरुवार के पूर्वानुमान देखते हुए ‘रेड अलर्ट’ कर दिया गया है। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मध्यम से तीव्र वर्षा, गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने का अनुमान है।

गरज के साथ छींटे पड़ने और मध्यम से भारी बारिश के अनुमान के बीच विभाग ने लोगों से खुले स्थानों से बचने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने, कमजोर दीवारों और ऐसे ढांचों से दूर रहने तथा जल निकायों के पास जाने से बचने का आग्रह किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox