विकास कार्यों के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का जताया आभार,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विकास कार्यों के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का जताया आभार,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देहरादून/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बैराज स्थित कैंप कार्यालय में आज कृष्णा नगर कॉलोनी से बड़ी संख्या में आये क्षेत्रवासियों द्वारा क्षेत्र में कराए गए अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लिए 50 स्ट्रीट एलईडी लाइट देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए व समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी के नेतृत्व में कृष्णा नगर कॉलोनी के क्षेत्रवासियों द्वारा आज विधान सभा अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने, बिजली की चॉक चैबंद व्यवस्था करने एवं पेयजल आपूर्ति के लिए हैंडपंप लगाए जाने संबंधित कई अनेकों विकास कार्यों के लिए श्री अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर कृष्णा नगर कॉलोनी के क्षेत्रवासियों द्वारा श्री अग्रवाल के समक्ष उनके द्वारा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए गंभीरता से किए जा रहे प्रयासों को तीव्र गति से कार्यवाही करवाने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए गए हैं।उन्होंने कहा कि अग्रवाल के विधायक बनने के बाद से ही कृष्णा नगर में सड़कों की काया कल्प हुई है, बिजली की व्यवस्था चाक चैबंद एवं पेयजल आपूर्ति के लिए 10 से अधिक हैंडपंप पर लगाए गए हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता एवं दायित्व है। उन्होने कहा कि क्षेत्र का चैमुखी विकास करने के लिए वह प्रयासरत है। अग्रवाल ने कहा कि जनता का सहयोग एवं आशीर्वाद ही है कि वह पूरी तनमयता से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास करने के लिए समर्पित हैं। इस अवसर कृष्णा नगर कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति की समस्या के संबंध में अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को बताया कि विगत दिनों 19 जून को उनके द्वारा जल संस्थान एवं पेयजल निगम के उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक आहुत की गई थी, जिसमें कि विभाग के अपर सचिव से लेकर मुख्य महा प्रबंधक, महा प्रबंधक, अधीक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं अन्य बड़े अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान क्षेत्र में पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उनके द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी में किसी भी माध्यम से पेयजल आपूर्ति दिए जाने के सखत निर्देश दिए गए हैं। अग्रवाल ने बताया कि जल संस्थान के द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी में पेयजल लाइन बिछाने संबंधित सर्वे कार्य भी पूर्ण किया जा चुका है। विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन पर भरोसा रखें जल्द ही प्रत्येक घर-घर तक पानी पहुँचेगा साथ ही क्षेत्र में पेयजल की किल्लत दूर की जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की अस्थायी व्यवस्था के लिए से 10 से अधिक हैंडपंप लगाए जा चुके हैं जल्द ही एक हैंडपंप और लगाया जायेगा।साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार छः हैंडपंप भी लगाए जाने हैं। जिससे की कुछ हद तक पानी की किल्लत का अस्थाई निवारण हो पाएगा। इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, महामंत्री एवं नगर निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल, रमेश चंद शर्मा, सदानंद यादव, राहुल कुकरेती, सुनील यादव, करण सिंह, विवेक चतुर्वेदी, आरती दुबे, प्रिया ढकाल, सुमित सेटी, निर्मला, दुगा देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी, देवमणि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox