
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हाल ही में फिल्मी हस्ती एकता कपूर व उसकी मां शोभा कपूर द्वारा बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले थ्री एक्स वेब सिरिज 2 के माध्यम से एक टेली फिल्म का निर्माण किया गया जिसमें सरहदों की सुरक्षा में तैनात आफिसर्स की पत्नी को किसी बावर्दी गैर मर्द के साथ व्याभिचार करते दिखाया गया है। जिससे सुरक्षा बलों में बवाल मच गया है। जिस देखते हुए कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने इसकी शिकायत राष्ट्रपति को दी है और साथ एकता कपूर के खिलाफ कार्यवाही तथा इस वेब सीरीज को बैन करने की मांग की है।
कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने अपना घोर विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि यह वेब सीरीज सुरक्षा बलों की छवि खराब कर रही है। ये सीमाओं पर तैनात 24 लाख सेना एवं अर्धसेना के जवानों की वर्दी व एंबलम का अपमान है । इस प्रकार के सैलिब्रिटी द्वारा अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई लाजिमी है कि इसका बुरा असर हमारी नई पीढ़ी व सैनिकों पर पड़ेगा। आज के ताजा परिप्रेक्ष्य में जब सरहदों पर तनातनी के चल रही तो इस अश्लील सिरिज पर तुरंत बैन लगाया जाए।
काॅनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन महामहिम राष्ट्रपति जी से अनुरोध करते हैं कि (जोकि तीनों सेनाओं के सुप्रीम कमांडर है ) एकता कपूर को सरकार द्वारा दिया गया सम्मान पदम श्री अवार्ड को वापस लिया जाए और साथ ही एकता कपूर पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने के साथ-साथ उसकी तुरंत गिरफ्तारी की जाए क्योंकि उसने ना केवल भारतीय सेनाओं का अपमान किया बल्कि पूरे राष्ट्र की तौहीन की है। एसोसिएशन ने 4 जून को यह शिकायत राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भेजी है। रणबीर सिंह का कहना है कि हाल ही में बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले थ्री एक्स वेब सीरीज 2 के माध्यम से बनाई गई टेलीफिल्म में सरहदों की सुरक्षा में तैनात आफिसर्स की पत्नी को किसी बावर्दी गैरमर्द के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाया गया है।





More Stories
ADG डॉ. वी. मुरुगेशन ने हरिद्वार के भगवानपुर में जनता दरबार में सुनीं जनसमस्याएं
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दिल्ली के 48 गांवों को मिलेगा ‘शहरी’ दर्जा, अब सुनियोजित विकास का होगा आधार