CONGRESS-SP के बीच डील फाइनल,साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला,जानें सीट शेयरिंग फॉर्मूला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

CONGRESS-SP के बीच डील फाइनल,साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला,जानें सीट शेयरिंग फॉर्मूला

मानसी शर्मा /- जहां देश के अन्य राज्यों में INDIA ब्लॉक को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं, वहीं अब उत्तर प्रदेश से अच्छी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश की दो बड़ी पार्टियों कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हाल ही में यूपी में इंडिया ब्लॉक के तहत एसपी और आरएलडी का गठबंधन हुआ था। आरएलडी यूपी में 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि कांग्रेस के साथ 11 सीटों पर डील फाइनल हो गई है।

कांग्रेस के साथ गठबंधन एक अच्छी शुरुआत -अखिलेश

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘कांग्रेस के साथ हमारा सौहार्दपूर्ण गठबंधन 11 मजबूत सीटों के साथ अच्छी शुरुआत कर रहा है, यह रुझान जीत के समीकरण के साथ आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी! बता दे कि, हाल ही में खबर सामने आई थी कि कांग्रेस यूपी की 80 में से 23 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने सीट बंटवारे पर जताई नाराजगी

कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने अखिलेश यादव के 11 सीटें देने के प्रस्ताव पर नाराजगी जताई है। राज्य के शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि यह अखिलेश यादव का एकतरफा फैसला है जिससे वह सहमत नहीं हैं।

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ कोई औपचारिक गठबंधन नहीं किया था, लेकिन अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी ने रायबरेली और अमेठी सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। कांग्रेस ने राज्य की 80 में से 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। पार्टी 6.4 प्रतिशत वोट शेयर के साथ केवल एक सीट जीत सकी और तीन सीटों पर दूसरे स्थान पर रही। उस वक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राहुल गांधी अपनी सीट भी नहीं बचा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox