CISF के जवान ने अपनी जान पर खेलकर बचाई इस (भिखारी)बच्ची की जान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

CISF के जवान ने अपनी जान पर खेलकर बचाई इस (भिखारी)बच्ची की जान

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/विक्की झा– 27 फरवरी की शाम लगभग 6 बजकर 30 मिनट से लगभग 6 बजकर 40 मिनट तक के करीब में हुई वारदात, आपके दिलों को दहला कर रख देगी। सूत्रों के अनुसार निर्माण विहार के एसआई मित्रा आलोक ने इसकी जानकारी साझा की है, जहां सड़क के किनारे लोगों से भीख मांग कर अपना ध्यान रखने वाली, नाबालिक बच्ची यूं ही खेल खेल में बीटा–19, निर्माण विहार, नंबर गेट से बाहर की तरफ से ग्रिल पकड़ कर ऊपर की और चढ़ गई और ऊपर वही एक कोने में बुरी तरह से फंस गई।
लड़की के फसने के बाद, उसके चिल्लाहट से पूरा निर्माण विहार गूंज उठा, लड़की की मां द्वारा आस–पास मौजूद लोगों से मदद मांगने पर, इसकी खबर फैक्स के द्वारा प्रधान आरक्षक प्रमोद कुमार को लगी, तो बिना किसी देरी किए प्रमोद कुमार उनकी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी टीम qrt मैं से “एन के नायक बल क्रमांक:170114932” अधिकारी, कोने में फंसी उस लड़की को बचाने ऊपर चढ़े और कुछ देर की मेहनत के पश्चात उसे सुरक्षित वहां से उतार गेट के सामने खड़ी, उसकी मां को सुरक्षित सौंप दिया। CISF के जवानों द्वारा इस (भिखारी)लड़की की जान बचाने के लिए तत्परता और जागरूकता देखने लायक थी। पुलिस, CISF जवान और आर्मी के लिए देश का हर एक नागरिक कितना महत्वपूर्ण है, यह आज का किस्सा हमें बतलाता है।
हालांकि अभी बच्चे की हालत ठीक बताई जा रही है शरीर पर ज्यादा चोट के नुकसान ना होने के कारण हल्की सी मलमपट्टी के साथ उसे CISF की निगरानी में रखा गया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox