
-ग्रामीणों के विरोध के चलते निगम व पुलिस टीम वापिस लौटी, निगम जोन चेयरमैन ने कही जांच कराने की बात
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ निगम जोन में भवन विभाग के अधिकारियों की मनमानी बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस अवैध निर्माण को अधिकारियों को रोकना चाहिए वहां तो कई-कई मंजिल की इमारते बन गई और जो निर्माण उनकी हद में ही नही है उनपर आखिर किस की सह पर अधिकारी कार्यवाही का दम भर रहे हैं। वैसे तो कानून के हिसाब से लाल डोरा में कोई भी निर्माण अवैध नही माना जाता है, वहां निगम का भवन विभाग भी कोई कार्यवाही नही कर सकता। लेकिन ईस्सापुर वार्ड कें उजवा गांव में निगम अधिकारियों की मनमानी सामने आई है। जहां एक व्यक्ति के मकान की पहली मंजिल को तोड़ने के लिए निगम का भवन विभाग पुलिस दलबल के साथ पंहुच गया। लेकिन ग्रामीणों के कड़े विरोध के चलते निगम व पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा।
यहां बता दें कि उजवा गांव में मनोज चोटीवाला अपने मकान की पहली मंजिल पर निर्माण कर रहे थे। मकान गांव के लाल डोरा में होने के कारण इसके लिए निगम की अनुमति की भी जरूरत नही थी। लेकिन निगम के भवन विभाग के अधिकारी इस मकान को अवैध बताकर तोड़ने पंहुच गये। इस संबंध में मकान मालिक मनोज चोटीवाला ने बताया कि वह निगम चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। जो बात कुछ पार्षदों को रास नही आ रही है। यहां बता दें कि जिस व्यक्ति के मकान पर तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के लिए निगम टीम पहुंची थी वह दिचाउं वार्ड की निगम पार्षद के करीबी मनोज चोटीवाला का है। मनोज चोटीवाला ने कहा कि उसका मकान लाल डोरे में आता है मकान की पहली मंजिल के ऊपर मकान बन रहा था। शनिवार को नगर निगम की टीम तोड़ने पहुंच गई लेकिन गांव के लोगों के विरोध की वजह से मकान बच गया। जमीन पर किसी तरह का विवाद नहीं है। मनोज ने यह भी कहा कि ईसापुर वार्ड के लाल डोरे में सैकड़ों मकान बन रहे हैं। कहीं भी निगम पुलिस को लेकर नहीं गई। वह चुनाव की तैयारी में है इसलिए उन को निशाना बनाया जा रहा है।
वही नजफगढ़ निगम वार्ड जोन के चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने कहा कि दिल्ली में 80 फीसदी आबादी के मकान इसी तरह बने हैं। अगर लालडोरा में कोई मकान बन रहा है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। निगम उस पर कार्यवाही नही कर सकता। अगर किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसा हुआ है तो गलत है और वह इसकी जांच कराएंगे।





More Stories
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप