
-कैंप में लोगों को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन, फेस मास्क, सैनिटाइजर, दवाइयां एवं खाद्य पदार्थ मुहैया कराया गया
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- रेजॉइस हेल्थ फाउंडेशन द्वारा दिल्ली के नरेला गांव में स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में मुफ्त स्वास्थ्य जांच का कैंप लगाया गया जिसमें हजारों लोगों को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन, फेस मास्क, सैनिटाइजर, दवाइयां एवं खाद्य पदार्थ मुहैया कराया गया। कैंप में 25 से 30 डॉक्टर्स और स्वयंसेवकों ने भाग लिया एवं अपनी सेवा प्रदान की।
आप को बता दे कि देश का पहला रेजॉइस आयुष अवार्ड उस समय के आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की अध्यक्षता में शुरू किया गया और उसी दिन रेजॉइस हेल्थ फाउंडेशन ने राष्ट्रीय स्तर पर आई लव मॉम के नाम से मुहिम शुरू की जिसमें दिव्यांग जनों के हित के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र उनके घर पर मुहैया कराया जाए। इस संस्थान द्वारा कोरोना काल में देश के विभिन्न राज्यों में लाखों लोगों को इम्युनिटी बूस्टर दवाइयां मुफ्त में वितरण कराई और हजारों जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में राशन भी दिया गया एवं सर्दी में जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरण करें। संस्था ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, एम्स अस्पताल एवं जे. जे. अस्पताल (मुंबई) के साथ मिलकर कोरोना काल के दौरान कोविड पर शोध भी किया. संस्था को दिल्ली विश्वविद्यालय एवं विभिन्न संस्थानों द्वारा सहयोग मिलता रहता है।
इस कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक डॉ प्रीति वर्मा एवं ग्लोबल अध्यक्ष डॉ नवल कुमार वर्मा ने कैंप में आए अतिथिगण विमल अग्रवाल (मैनेजिंग डायरेक्टर, बीकानेरवाला राजौरी गार्डन) त्रिलोक सिंह (मैनेजिंग डायरेक्टर एथनिक ब्रांड वस्त्र), रुचि हुड्डा, विकास जैन, सी. ए. दिनेश जैन, स्वयंसेवी डॉ आँचल चमोली, डॉ सभ्या सबरवाल, डॉ पूजा, डॉ निष्ठा भारद्वाज, डॉ राजीव चोपड़ा, डॉ सनी कुमार, एडवोकेट मनोज कुमार राजपूत, रुचि हुड्डा, प्रीना, नवनीत कौर (संस्थापक, क्लासमी एजुकेशन स्टार्टअप), ख्याति हुड्डा, रिया भार्गव, आस्था राणा, मेहंदिया, स्वीटी रीना आदि मौजूद रहे।





More Stories
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर
वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, स्कूटी और मोबाइल बरामद; तीन मामले सुलझे
ऋषिकेश निवासी डॉ. राजे नेगी को उत्तराखंड ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन का मुख्य सलाहकार बनाया गया, पेशेवर नैतिकता और मरीजों की सुरक्षा पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण का जोरदार प्रदर्शन