सिप्ला हेल्थ लिमिटेड कोफसिल्स ने पेश किया किफायती मास्क

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सिप्ला हेल्थ लिमिटेड कोफसिल्स ने पेश किया किफायती मास्क

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- गले में खरास और खांसी की समस्याओं का संपूर्ण इलाज देने वाला कोफसिल्स, सिप्ला हेल्थ लिमिटेड का एक अग्रणी ब्राण्ड है। इस ब्राण्ड ने कोफसिल्स फेस मास्क लॉन्च किया है, जो हानिकारक वायरस और बैक्टीरिया से तीन स्तरीय सुरक्षा देता है। मौजूदा महामारी के मद्देनजर इस ब्राण्ड ने उपभोक्ताओं के लिए 3-प्लाय सिंगल-यूज डिस्पोजेबल फेस मास्क लॉन्च किया है जो गुणवत्तापूर्ण और आरामदायक होने के साथ-साथ किफायती भी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सिप्ला हेल्थ लि. के सीईओ शिवम पुरी ने बताया कि यह 3 प्लाय फेस मास्क 0.1 माइक्रोन पर वायरस से 98 प्रतिशत सुरक्षा और 3 माइक्रोन्स पर बैक्टीरिया से 98 प्रतिशत सुरक्षा देता है। इसमें बेहतर फिटिंग के लिये एक एडजस्टेबल नोज क्लिप है, यह यूवी स्टीरिलाइज्ड है और धूल-रहित माहौल में बनाया गया है, ताकि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित हो सके। यह उत्पादन सीआईटीआरए (साउथ इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन) द्वारा प्रमाणित है और प्रत्येक मास्क का मूल्य केवल 16 रू. है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक व्यक्ति से दूसरे में वायरस का संक्रमण रोकने के लिये फेस मास्क पहनने के महत्व पर जोर दिया है और हर व्यक्ति को बाहर निकलते और दूसरों के साथ बात करते समय मास्क पहनने की सलाह दी गई है। उच्च क्वॉलिटी की इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये कोफसिल्स फेस मास्क पूरे भारत में सभी मेडिकल स्टोर्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
यह ब्राण्ड भारत में स्वास्थ्य कर्मियों के बीच भी कोफसिल्स फेस मास्क का वितरण कर रहा है और उन नर्सों, डाॅक्टरों और फार्मासिस्टों की सेवाओं में सहयोग दे रहा है, जो इस कठिन समय में लगातार काम कर रहे हैं। यह पहल उनके प्रति हृदय से आभार की अभिव्यक्ति है और फ्रंटलाइन वर्कर्स को हो रही सुरक्षात्मक उपकरणों की कमी दूर करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है।
इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए सिप्ला हेल्थ लि. के सीईओ श्री शिवम पुरी ने कहा, ‘‘इस महामारी के दौरान सुरक्षा के लिए हमारा पहला कदम है खुद की सुरक्षा का उपाय करना। सिप्ला हेल्थ में हम स्वास्थ्य कर्मियों और उपभोक्ताओं को कोरोनावायरस के प्रकोप से सुरक्षित रहने के लिए साधनों से युक्त करने और समर्थ बनाने के लक्ष्य पर लगातार काम कर रहे हैं। हम मानते हैं कि सुरक्षित रहना हर व्यक्ति का अधिकार है और एक ब्राण्ड के तौर पर हम जन-साधारण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बनाने में विश्वास करते हैं।’’
इस ब्राण्ड ने फ्रंटलाइन और हेल्थकेयर वर्कर्स के परिजनों की भावनाओं को व्यक्त करने वाली एक डिजिटल फिल्म भी बनाई है। हालांकि, वे मास्क पहनते हैं, लेकिन वे सुपरहीरोज नहीं हैं। वे हमारी तरह ही आम इंसान हैं और जिस तरह हमारे संक्रमित होने का खतरा है, वैसे ही वे भी संक्रमण के जोखिम से अछूते नहीं हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox