
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ थाना पुलिस ने छावला थाने के बीसी व संदिग्ध अपराधी को पिस्टल के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पर विभिन्न आपराधिक मामलों के 24 केस पहले से ही दर्ज बताये जा रहे हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका जिला पुलिस प्रवक्ता संजीव शर्मा ने बताया कि नजफगढ़ एंटी स्नेचिंग दस्ते ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध अपराधी को पकड़ा है। पुलिस गश्ती टीम के एसआई रविन्द्र व हवलदार मनोज को गश्त के दौरान एक सूचना मिली थी कि नजफगढ़-उत्तमनगर मार्ग पर एक शख्स हथियार के साथ घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए सूचना के आधार पर साई बाबा मंदिर के पास जाकर खोजबीन आरंभ की और एक शख्स को उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक देसी पिस्टल व कुछ कारतूस बरामद हुए। टीम ने उसे पकड़ लिया और उससे पूछताछ आरंभ की। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश उर्फ लीला पुत्र कृपा राम निवासी न्यू रोशनपुरा नजफगढ़ का रहने वाला है। आरोपी छावला थाने का बीसी है और उसपर विभिन्न मामलों के 24 केस पहले से ही विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”