एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल ने कन्या गुरूकुल को सौंपा 25 लाख का चैक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल ने कन्या गुरूकुल को सौंपा 25 लाख का चैक

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- आर्य समाज के सबसे वरिष्ठ नेता ,महान समाज सेवी और भामाशाह वयोवृद्ध महाशय धर्मपाल ने कन्या गुरुकुल को आर्थिक सहायता के रूप में सोमवार को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पच्चीस लाख रूपये का चैक सौंपा है।
आर्य समाज के वरिष्ठ नेता आर्य हरिओउ्म दलाल ने बताया कि आज वयोवृद्ध आर्य नेता, समाजसेवी, भामाशाह एम डी एच के मालिक महाशय धर्मपाल ने आज कन्या गुरुकुल सिद्दीपुर कलां की प्रधानाचार्या राजन मान को अपने कार्यालय में पच्चीस लाख का चैक गुरुकुल की सहायता और इसके सुचारुरूप से संचालन के लिए सौंपा। आर्य हरिओउ्म दलाल ने बताया कि गत एक मार्च को गुरुकुल के वार्षिक समारोह में महाशय जी ने इस राशि की घोषणा की थी परन्तु कोरोना के कारण गुरुकुल की समिति के लोग उनके पास नहीं पहुंच सके थे। अब महाशय जी ने स्वयं फोन कर समिति को बुलाया और उक्त राशि का चैक गुरूकुल प्रबंधन को सौंप दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ आर्य समाजी करतार सिंह टीकरी कलां, आचार्या प्रीति मौजूद रहे। वहीं दलाल ने बताया कि आजकल महाशय धर्मपाल जी के संरक्षण और सहयोग से आर्यसमाज की ओर से गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए उनके दैनिक जीवनोपयोगी वस्तुऐं जैसे जूते, कपड़े, बर्तन, किताबें, खिलौने आदि इक्कट्ठे कर उन तक पहूंचाऐ जा रहे हैं। सहयोग नाम के इस आंदोलन से जुड़ने के लिए 9540050322 पर संपर्क कर योगदान कर सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox