एएटीएस ने लूट की योजना को किया फेल, अपराधी कपिल उर्फ बावा को पकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एएटीएस ने लूट की योजना को किया फेल, अपराधी कपिल उर्फ बावा को पकड़ा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका एएटीएस ने एक ऐसे अपराधी को पकड़ा है जो बाॅलीवुड एक्टर संजय दत्त का बड़ा फैन है और उसके फिल्मी रोल की तरह है असल जीवन में बनना चाहता था। टीम ने उसे एक लोडिड पिस्टल के साथ उस समय पकड़ा है जब वह बिंदापुर में लूट की योजना बना रहा था।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि आरोपी कपिल उर्फ बावा का पिछला रिकार्ड आपराधिक पृष्ठ भूमि का रहा है और वह जेल में भी रहकर आया है। आरोपी संजय दत्त की फिल्मे देखकर उसके किरदारों की तरह बड़ा अपराधी बनना चाहता था। जिसे लेकर वह अपराध करता था। पुलिस वीरवार को सूचना मिली थी कि लकड़ पुल से एक अपराधी हथियार के साथ उत्तमनगर जायेगा और वहां वारदात को अंजाम देगा। सिपाही अर्जुन ने यह बात अपने अधिकारियों को बताई। जिसपर निरिक्षक रामकिशन ने एएसआई करतार सिंह, विनोद कुमार, हवलदार जितेन्द्र सिंह, हवलदार राकेश, अनिल, अमित और सिपाही अर्जुन के साथ लकड़ पुल, पंखा रोड़ बिन्दापुर पर अपना जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी कपिल वहां आया उसे टीम ने दबौच लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी कपिल उर्फ बावा पुत्र नानक सिंह निवासी जेजे कालोनी पंखा रोड़ बिंदापुर से एक लोडिड पिस्टल बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि कुछ और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox