नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका साउथ थाना पुलिस ने पीपी सैक्टर 1, गंदा नाला, मधु विहार से एक वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी से तीन चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ में तीन वाहन चोरी के मामले सुलझाने का भी दावा किया है।
इस संबंध में द्वारका डीसीपी एंटो अलफोंस ने बताया कि द्वारका साउथ थाना में एक सूचना आई थी कि एक वाहन चोर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पीपी सैक्टर-1 गंदा नाला मधुविहार गुजरेगा। सूचना के आधार पर थाना एसएचओ रामनिवास ने एसआई गणेश, हवलदार अनिल, व सिपाही संजय, नूर व नवीन को आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने अपना काम करते हुए एसीपी राजेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशों के तहत काम करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान सन्नी पुत्र श्यामलाल निवासी तिहाड़ गांव, दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी एक चोरी की मोटर साइकिल व दो चोरी की स्कूटी बरामद की है। साथ ही पुलिस ने पूछताछ में तीन वाहन चोरी के मामले सुलझाने का भी दावा किया है।


More Stories
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, 6 अहम ठिकानों पर अलर्ट!
1350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार!