दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को अब लंबे समय तक इंतजार नहीं करना होगा। इसके लिए परिवहन विभाग के सभी मोटर लाइसेंसिंग ऑफिस (एमएलओ) दफ्तरों में विशेष स्लॉट में अधिक से अधिक लोगों को मौका दिया जा रहा है। अब तक आवेदकों को स्थायी लाइसेंस के लिए डेढ़-दो महीने से भी अधिक इंतजार करना पड़ रहा था।
परिवहन विभाग की इस संबंध में हुई बैठक के बाद आवेदकों को एक से दो हफ्ते के बीच का वक्त दिया जा रहा है। जिन आवेदकों को 30 सितंबर तक का वक्त दिया गया है, उन्हें पहले मौका दिया जाएगा। अनलॉक-वन में मिली रियायत के बाद दफ्तरों में कामकाम शुरू होने पर लाइसेंस के लिए एक से दो महीने का इंतजार करना पड़ रहा था। सरकार की ओर से 30 सितंबर तक बगैर जुर्माना वाहनों के पुराने दस्तावेज बनवाने का मौका दिया गया, ताकि इंतजार कम करना पड़े।
सराय काले खां, पालम-द्वारका और वजीरपुर सहित तमाम एमएलओ दफ्तरों में स्पेशल स्लॉट में अधिक आवेदकों के लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पालम-द्वारका अॅथारिटी एमएलओ मुकेष बुद्धिराजा ने बताया कि औसतन, रोजाना 100 से अधिक स्थायी जबकि रोजाना करीब इतनी ही संख्या में लाइसेंस रिन्यू किए जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान लर्निंग लाइसेंस की संख्या थोड़ी कम है। लॉकडाउन से पहले एक एमएलओ दफ्तर में रोजाना 90 आवेदकों के स्थायी लाइसेंस बनाए जा रहे थे। लेकिन अब स्पेशल स्लॉट में संख्या बढ़ाकर 125 कर दी गई है। इससे लंबित मामले कम हुए हैं और इंतजार भी कम होगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox